LSG vs SRH: नीलामी में मिले 13 करोड़ 25 लाख, दो मैचों में बल्ले से निकले सिर्फ 16 रन, गुस्से में फैंस
Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad, Harry Brook: आईपीएल में पहली बार हिस्सा लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी हैरी ब्रूक अब तक बल्ले से अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं।

LSG vs SRH, 10th Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के इकान स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला टीम के हक में जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
लखनऊ के गेंदबाजों ने दिखाया दम
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। क्रुणाल पंड्या एक ही ओवर में दो विकेट लेकर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। क्रुणाल पंड्या ने आठवें ओवर में लगातार दो विकेट झटकने का काम किया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर अनमोलप्रीत सिंह को एलबीडब्ल्यू किया। जबकि ओवर के अंतिम गेंद पर कप्तान एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर बोल्ड कर दिया।
हैरी ब्रुक ने फिर किया निराश
पूरी दुनिया में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाने वाले हैरी ब्रुक का बल्ला अब तक आईपीएल में खामोश ही रहा है। हैरी ब्रूक की अगर बात करें तो टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 148.38 का है। वो पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए और कई टीमों ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने सबसे अधिक 13 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर ब्रूक को अपने साथ जोड़ा।
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
आईपीएल में लगातार फ्लॉप रहने के बाद हैरी ब्रुक फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ब्रुक को उनके खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। रवि बिश्नोई ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट किया। ब्रुक को विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप कर दिया। वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सके। इससे पहले राजस्थान के खिलाफ भी वह सिर्फ 13 रन ही बना सके थे।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
लखनऊ की प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।












Click it and Unblock the Notifications