IPL 2023: धोनी की यह हालत देख दिल टूट गया, पूर्व भारतीय खिलाड़ी हुआ भावुक
इरफान पठान का कहना है कि एक समय महेंद्र सिंह धोनी चीते की तरह दौड़ लगाया करते थे। अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई।

Irfan Pathan on MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक समय विकेटों के बीच अपनी तेज दौड़ लगाने के लिए जाने जाते थे। अब उन्होंने इसमें बदलाव किया है और उनको कुछ परेशानी भी है। धोनी विकेटों के बीच दौड़ते हुए कम ही दिखाई देते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी घुटने में चोट की वजह से दौड़ नहीं पाते हैं और बल्लेबाजी के दौरान चौके और छक्कों से रन बनाने में भरोसा करते हैं। धोनी की इस स्थिति को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने ट्वीट किया है। पठान का कहना है कि उनका दिल टूट गया है।
पठान ने ट्विटर पर लिखा कि रनिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लंगड़ाते हुए देखकर मेरा दिल टूट गया है। इसके बाद पठान आगे लिखते हैं कि मैंने महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर चीते की तरह दौड़ते हुए देखा है।
गौरतलब है कि चोट की वजह से महेंद्र सिंह धोनी अब ज्यादा नहीं दौड़ते हैं और उन्होंने साथ में खेलने वाले अन्य बल्लेबाजों को भी कहा है कि उनको ज्यादा मत दौड़ाओ। धोनी ने साफ तौर पर कहा है कि वह अब चौके और छक्कों से ही ज्यादा रन बनाएंगे।
Seeing Dhoni limping thru running between the wickets breaks my heart. Have seen him run like a cheetah.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 10, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा है कि धोनी नेट प्रैक्टिस में भी अब बड़े शॉट लगाते हैं। फ्लेमिंग का कहना है कि माही नेट अभ्यास में चौके और छक्के जड़ने की ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि धोनी अंतिम समय में ही खेलते हैं और उनका फोकस ज्यादा ओवर खेलने की तरफ नहीं होता है।
Jaha se chorte hai wahi se fir se shuru hoti hai Hamari dosti. Never been a time where we met and didn’t remember our good old days. Some funny memories comes back to the life every time we meet. @msdhoni @ChennaiIPL #leader #friend pic.twitter.com/R2XkrLUrEq
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 11, 2023
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन बहुत ही बेहतरीन काम किया है। चेन्नई ने 12 मुकाबले खेलकर 7 में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय 15 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं और प्ले ऑफ की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications