IPL 2023: जोफ्रा आर्चर की रिकवरी प्रोसेस पर ECB ने जारी किया बयान, मुंबई इंडियंस को कहा शुक्रिया
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जोफ्रा आर्चर की रिकवरी के बारे में स्टेटमेंट जारी किया है। तेज गेंदबाज को तुरंत प्रभाव से आईपीएल छोड़ने के लिए कह दिया गया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है। आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वे तुरंत ही अपनी रिकवरी करने के लिए इंग्लैंड वापस लौटेंगे। (Photo- Social Media)
इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का मेडिकल डिपार्टमेंट और ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब उनकी रिकवरी प्रोसेस में सलाह देगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 मई को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को जोफ्रा के रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित कर दिया है।
आर्चर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है और आईपीएल में 2016 से डेब्यू करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल चुके हैं।
आर्चर की चोट के बारे में ईसीबी का बयान इस तरह से है, "इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग से तुरंत वापस लौटेंगे। वे अपनी दाहिनी कोहनी की सर्जरी से रिकवरी कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में खेलते हुए उन्हें कुछ दिक्कतें हुई थी। उम्मीद है कि यह चीजें ठीक हो जाएंगी, लेकिन चुनौतियां बाकी है।"
ईसीबी ने आगे मुंबई इंडियंस की टीम को अपने सहयोग और को-ऑपरेशन के लिए धन्यवाद दिया। ईसीबी आगे कहता है, "आर्चर इसी सप्ताह यूके लौट आएंगे जहां ईसीबी मेडिकल डिपार्टमेंट और ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर उनके रिहैबिलिटेशन पर काम किया जाएगा।"
जोफ्रा पिछले ढाई साल से कोहनी की समस्या से जूझ रहे हैं और इंग्लैंड के लिए दो टी20 वर्ल्ड कप में चूक चुके हैं। वैसे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम खुद को कोस रही होगी जब उन्होंने पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को आठ करोड़ में खरीदा था।
आर्चर पिछले सीजन का एक मैच भी नहीं खेल पाए थे तो मौजूदा सीजन में भी उन्हें केवल तीन मैच खेलने के लिए मिले। वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और उन्होंने 9.50 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट चटकाए। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी जमकर धुनाई की थी।
तब आर्चर 4 ओवर में 56 रन देकर वापस लौटे थे। इंग्लैंड एशेज के लिए फिलहाल कोताही नहीं बरतना चाहता। ये सीरीज 16 जून से शुरू हो रही है। जोफ्रा ने 2019 के 4 एशेज मैचों में 22 विकेट लेकर कंगारूओं की बोलती बंद कर दी थी लेकिन उसके बाद से लगातार चोटिल रहे हैं। इस साल के अंत में वर्ल्ड कप भी होना है और ईसीबी गेंदबाज को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता।












Click it and Unblock the Notifications