DC vs CSK: चेन्नई के खिलाफ दिल्ली ने कर ली है खास तैयारी, प्लेऑफ से बाहर हो सकती है धोनी की टीम

Delhi Capitals Rainbow Jersey: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दिल्ली ने पंजाब को हारकर पिछले मैच में लय हासिल की है।

Delhi Capitals

Delhi Capitals wearing a special rainbow jersey for their final game: दिल्ली को अपना आखिरी लीग मैच चेन्नई के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस से पंजाब को लगभग बाहर कर दिया है। अब दिल्ली चेन्नई के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

खास तरह की जर्सी पहनेगी दिल्ली: आईपीएल 2023 के अंतिम मैच में दिल्ली की टीम एक खास तरह की जर्सी पहनकर मैदान पर मुकाबला खेलने उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सीजन के अपने आखिरी मैच में अपने होम ग्राउंड में हमारे खिलाड़ी ये खास जर्सी पहनेंगे। दिल्ली का रिकॉर्ड इस जर्सी में शानदार रहा है।

जीते हैं 100% मैच: दिल्ली की टीम साल 2020 से अपने एक मैच में रेनबो जर्सी के साथ मैदान पर उतरती है। इस सीजन भी दिल्ली की टीम इस जर्सी में अपना अंतिम मैच खेलती दिखाई देगी। साल 2020 में उन्होंने इस जर्सी में आरसीबी को हराया था। साल 2021 में मुंबई और साल 2022 में केकेआर को पटखनी दिया था। इस जर्सी में दिल्ली को अब तक हार नहीं मिली है।

चेन्नई के लिए खतरा: प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई के लिए खतरा बन सकती है। अगर दिल्ली ने चेन्नई को हरा दिया और मुंबई आरसीबी और लखनऊ अपना अंतिम मैच जीत लेती है तो धोनी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में चेन्नई के लिए दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी है।

कई टीमों ने बदली है जर्सी: दिल्ली के अलावा गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम भी अलग-अलग तरह की जर्सी पहनकर मुकाबला खेल चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस जर्सी के साथ जीत का रिकॉर्ड दिल्ली कायम रख पाती है या चेन्नई पहली बार उन्हें रेनबो जर्सी में हराने में सफल होती है।

दिल्ली को मिली थी हार: इस सीजन सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में एक बार दिल्ली और चेन्नई का सामना हो चुका है। इस मैच में दिल्ली की टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी रही है। अरुण जेटली की धीमी पिचों पर दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+