IPL 2023: पार्टी में महिला से बदतमीजी पड़ी भारी, DC के खिलाड़ियों पर लगी पाबंदी!
IPL franchise Delhi Capitals News: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। टीम को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा था।

Delhi Capitals impose strict Code of Conduct: आईपीएल में अक्सर मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच छोटी-मोटी पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा है। हर फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को कई तरह की सहुलियत उपलब्ध कराती है। लेकिन इस दौरान कई बार टीम के खिलाड़ी गलत सुर्खियों के कारण भी चर्चा में आ जाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी से हुई बड़ी गलती : दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी पार्टी में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दिल्ली की टीम में शामिल एक खिलाड़ी ने पार्टी में आई एक महिला के साथ गलत व्यवाहर किया, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उस पर ठोस कदम उठाया है।
SRH से मिली थी जीत: दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में हैदरबाद के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में जीत मिली थी। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान ही दिल्ली के एक खिलाड़ी ने महिला के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद टीम मैनजमेंट ने भी इस पर एतराज जताया।
खिलाड़ियों के लिए नए नियम लागू: नए नियमों के मुताबिक कोई भी बाहरी आदमी किसी भी खिलाड़ी के कमरे में बिना पूछे अंदर नहीं जा सकता। इसके साथ ही कोई भी खिलाड़ी रात 10 बजे के बाद अपने जानने वालों को अपने कमरे में नहीं ला सकता। कोई भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड को टीम के साथ ट्रैवल कर सकता हैं।
उठाना होगा खर्चा: बीवी या गर्लफ्रेंड को टीम के साथ ट्रैवल कराने पर होने वाले खर्च को फ्रेंचाइजी नहीं देगी। यह खर्चा खिलाड़ियों को खुद ही उठाना पड़ेगा। अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो उसे यह बात फ्रेंचाइजी अधिकारियों को पहले ही बतानी होगी। ताकी वह फिर उस हिसाब से तैयारियों को अंजाम दे सके।
लगाया जाएगा जुर्माना: कोई भी खिलाड़ी अगर इन नियमों को तोड़ता है तो उस पर फ्रेंचाइजी जुर्माना लगा सकती है। जुर्माना के अलावा खिलाड़ियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। टीम के खिलाड़ी अपने परिचित से होटल के रेस्टोरेंट या कॉफी शॉप में मिल सकते हैं। लेकिन कमरे के अंदर ले जाने की परमिशन नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications