Aaj ka IPL Match: लगातार 5 हार के बाद दिल्ली ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर को 4 विकेट से हराया
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders toss updates: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

DC vs KKR, 28th Match, Indian Premier League 2023: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 128 रन बनाकर यह जीत हासिल की। इस जीत के बाद दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। दिल्ली को आने वाले मुकाबलों में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखना होगा।
डेविड वॉर्नर ने खेली कप्तानी पारी: डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर दिल्ली के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्होंने 11 चौके लगाने का काम किया। वॉर्नर ने पावरप्ले में जमकर रन बटोरे। उन्होंने मैदान के चारों ओर तेज गति से रन बनाने का काम किया।
मार्श-सॉल्ट भी रहे फ्लॉप: नीतीश राणा ने मिचेल मार्श का विकेट लेकर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। मार्श नौ गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर अनूकूल रॉय को कैच थमा बैठे। लगातार तीन विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम मुश्किल में दिखाई पड़ रही थी।
पृथ्वी शॉ फिर रहे फ्लॉप: पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ इस सीजन अब तक 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। पृथ्वी शॉ के फ्लॉप होने के बावजूद टीम ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।
कोलकाता ने बनाए थे 128 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। लिटन दास को इस मैच में मौका दिया गया। लेकिन आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में लिटन दास बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मुकेश कुमार ने लिटन दास को 4 के स्कोर पर आउट किया।
अय्यर खाता खोले बिना आउट: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन बल्ले से रनों की बरसात करने वाले वेंकटेश अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें स्लिप में मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट करा दिया। केकेआर ने शुरू में ही दो विकेट गंवा दिया।
कप्तान नीतीश राणा भी रहे फ्लॉप: केकेआर के कप्तान नीतीश राणा को ईशांत शर्मा ने आउट किया। नीतीश राणा को मुकेश कुमार के हाथों कैच आउट करा ईशांत ने दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं मनदीप सिंह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। जबकि अक्षर पटेल ने रिंकू सिंह को ललित यादव के हाथों कैच कराया।
रसेल ने जड़े तीन छक्के: आखिरी ओवर में केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने तीन लगातार छक्के लगाने का काम किया। मुकेश कुमार के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर रसेल ने केकेआर के स्कोर पर 120 के पार पहुंचाया। ईशांत शर्मा ने दिल्ली के लिए दो विकेट मिले, जबकि एनरिक नॉर्त्ज, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट झटके।
दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications