DC vs KKR: कहीं खराब फॉर्म खत्म न कर दे पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर! दिग्गज ने निकाली भड़ास
Michael Vaughan On Prithvi Shaw: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Prithvi Shaw Poor Form Continues: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत मिल चुकी है। लेकिन दिल्ली की इस जीत के बावजूद पृथ्वी शॉ को फैंस द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार छठी बार पृथ्वी शॉ बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे।
पृथ्वी का सुपर फ्लॉप शो जारी: दिल्ली की टीम युवा ओपनर पृथ्वी शॉ पर लगातार भरोसा बनाए हुई है। यही वजह है कि लगातार मिल रही हार के बावजूद उन्हें हर मैच में बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा रहा है। लेकिन पृथ्वी शॉ ने अब तक इस सीजन अपनी एक पारी में 20 रन भी नहीं बना सके हैं।
दिल्ली पर बोझ बने पृथ्वी: पृथ्वी शॉ दिल्ली की टीम पर बोझ बन गए हैं। उनके खराब फॉर्म का खामियाजा दिल्ली को लगातार पांच हार झेलकर उठाना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को लेकर अब क्रिकेट के दिग्गज भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ की खराब बल्लेबाजी के लिए उनकी जमकर आलोचना की है।
वॉन ने कही यह बात: इस आईपीएल में शॉ की सबसे बड़ी परेशानी पर बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि पृथ्वी को अब सिर्फ टीम में उनकी नाम के कारण नहीं रखा जा सकता है। वॉन ने कहा कि अब समय आ गया है कि वह रन बनाने का तरीका ढूंढे। वर्ना उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका मिले।
पृथ्वी का नहीं चल रहा है बल्ला: वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन दिल्ली के लिए कमाल का रहा है। लेकिन सिर्फ उसके आधार पर पृथ्वी को हर बार मौका नहीं दिया जा सकता है। सैयद मुश्ताक अली और रणजी ट्रॉफी में उन्होंने खूब रन बनाए थे। लेकिन अब वह आउट ऑफ फॉर्म है।
बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं पृथ्वी: वॉन ने कहा कि पृथ्वी शॉ अपने अजीबो-गरीब शॉट से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। लेकिन यह साफ है कि उनके साथ कुछ दिक्कत हो रही है। विपक्षी टीम को पृथ्वी की कमजोरियों का अंदाज हो चुका है, लिहाजा वह पृथ्वी को शुरुआती ओवरों में ही आउट कर दे रहे हैं।
दिल्ली ने जीता पहला मैच: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली के केकेआर को चार विकेट से हराकर दो अंक हासिल किए। लेकिन दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए और दिल्ली की टीम एक बार फिर मुश्किल में फंस गई।












Click it and Unblock the Notifications