DC vs KKR: 5 लगातार हार के बाद दिल्ली पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, पूरे IPL से बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी

Kamlesh Nagarkoti ruled out of IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। टीम को अभी यहां अपनी पहली जीत की तलाश है।

Kamlesh Nagarkoti

IPL 2023 DC vs KKR Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले दिल्ली को मुंबई की टीम ने आखिरी ओवर में हराया था। पांच मैच खेलने के बावजूद दिल्ली की टीम अब तक अपनी पहली जीत हासिल नहीं कर सकी है।

टीम को खल रही पंत की कमी: दिल्ली को इस सीजन अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की कमी खल रही है। पिछले साल दर्दनाक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद ऋषभ पंत आईपीएल से बाहर हो गए थे। लेकिन टीम के बाहर होने से दिल्ली की टीम का पूरा बैलेंस बिगड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है।

टीम को एक और बड़ा झटका: ऋषभ पंत के बाद टीम का एक और खिलाड़ी चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गया है। 23 साल के कमलेश नागरकोटि चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाजी में काफी अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटि के नहीं होने से टीम को मुकसान पहुंच सकता है।

पहली जीत की तलाश: दिल्ली की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। लखनऊ के खिलाफ मिली पहली हार के बाद से दिल्ली की टीम वापसी करने में नाकाम ही रही है। दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या टीम की बल्लेबाजी रही है। दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज अब तक स्कोर नहीं बना सका है।

पृथ्वी शॉ रहे हैं फ्लॉप: दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन अब तक वह बल्ले से फ्लॉप ही रहे हैं। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 34 रन बनाए हैं। वहीं मनीष पांडे ने भी 3 पारियों में 76 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।

डेविड वॉर्नर ने बनाए सबसे अधिक रन: दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। कप्तान वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 228 रन बनाए हैं लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम रहा है। वह सिर्फ 116 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने में सफल रहे हैं।

केकेआर से होगा मुकाबला: दिल्ली को अब अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर केकेआर से भिड़ना है। कोलकाता अपने पिछले दोनों मैच हारकर दिल्ली से मुकाबला करने आ रही है। ऐसे में दिल्ली के पास केकेआर को हराकर अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन- जेसन रॉय/लिटन दास, वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन/टिम साउदी/डेविड वाइज, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, मनीष पाण्डेय, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यू), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्ताफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+