DC vs KKR: शानदार जीत के साथ ही दिल्ली को मिली एक और खुशखबरी, खिलाड़ियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। गुरुवार को दिल्ली को अपने घर पर चार विकेट से जीत मिली है।

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders:

DC vs KKR, 28th Match, Indian Premier League 2023: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली के केकेआर को चार विकेट से हराकर प्वाइंटस टेबल में दो अंक बटोरने में सफल रही है। दिल्ली आने वाले मैचों में इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी।

सामान की हुई थी चोरी: आईपीएल 2023 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ बड़ी घटना घटी थी। दरअसल, आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के बाद जब दिल्ली की टीम वापस दिल्ली लौट रही थी तो इसी दौरान खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया था। जिसकी जानकारी टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

14 लाख का सामान हुआ था गायब: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के खिलाड़ियों के कम से कम 13 बल्ले चोरी हुए थे। कप्तान डेविड वॉर्नर, यश ढूल और फिल सॉल्ट के बल्ले की चोरी होने की खबर सामने आई थी। इसके अलावा कई खिलाड़ियों के जूते और ग्लव्स भी चोरी होने की खबर सामने आई थी।

दिल्ली पुलिस ने बरामद किए समान: दिल्ली कैपिटल्स टीम के चोरी हुए बैट और क्रिकेट किट दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने अब बरामद बल्ले, पैड और ग्लव्स की तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद भी किया है।

हैदराबाद से होगा मैच: अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली दिल्ली की टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से हराने के साथ आईपीएल के 16वें सीजन में जीत का खाता खोल लिया है।

जीत के बाद भी गांगुली नाखुश: दिल्ली की इस जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सौरव गांगुली खुश नहीं हैं। उन्होंने टीम के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की। गांगुली के मुताबिक दिल्ली के गेंदबाज हर मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजों ने खासा निराश किया है।

एप्पल के सीईओ के साथ नजर आईं सोनम कपूर: दिल्ली और केकेआर बीच इस मुकाबले को देखने के लिए एप्पल सीईओ टिम कुक के साथ सोमन कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ स्टैंड में नजर आईं। मैच के दौरान की सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+