DC vs CSK: दिल्ली को बुरी तरह हराकर चेन्नई प्लेऑफ़ में पहुंची, वॉर्नर की पारी गई बेकार

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिल्ली पर पहले ही दबाव बना दिया था, बाद में गेंदबाजी भी अच्छी हुई।

DC vs CSK

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 77 रनों से की बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई की टीम से 224 का लक्ष्य मिला था। दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 146 रन बना पाई। डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों में 86 रन बनाये।

टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा धमाका किया। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी। शुरू में गायकवाड़ धीमे रहे लेकिन बाद में तूफानी बैटिंग की।

गायकवाड़ 37 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद ज्यादा आक्रामक हुए और 3 चौकों तथा 7 छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 79 रन बनाये। उधर कॉनवे भी अपने रंग में आ गए थे और फिफ्टी के बाद लगातार रन बनाते हुए 52 गेंद में 87 रनों का स्कोर बना डाला।

शिवम दुबे और जडेजा ने भी हाथ खोले। दोनों ने कैमियो खेले। दुबे ने 9 गेंद में 22 और जडेजा ने 7 गेंद में नाबाद 20 रनों की पारी खेली। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।खलील अहमद, नॉर्टजे और चेतन सकारिया को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन करने में नाकाम रही। पृथ्वी शॉ 5 और साल्ट 3 रन बनाकर आउट हुए। रूसो बिना खाता खोले चलते बने। हालांकि डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर थे लेकिन अन्य खिलाड़ी आउट होते चले गए। यश ढुल भी 13 रन बनाकर आउट हुए।

डेविड वॉर्नर ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन थोड़े धीमे रहे। उन्होंने फिफ्टी जड़कर एक छोर संभाले रखा। इस सीजन उनके बल्ले से सातवाँ अर्धशतक आया और 500 रन भी पूरे हो गए। अक्षर पटेल अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन उनको दीपक चाहर ने 15 के निजी स्कोर पर चलता किया। वॉर्नर ने 58 गेंदों में 86 रन बनाए और दिल्ली 9 विकेट पर 146 रन बना पाई। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+