Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई vs हैदराबाद

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs SRH Kaun Jita: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है।

CSK vs SRH

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs SRH Kaun Jita: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार तरीके से जीत हासिल की। चेन्नई ने हैदराबद को सात विकेट से हराकर प्वाइट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में चेन्नई अब टॉप आ गई है।

चेन्नई के ओपनरों का धमाल जारी: डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने इस सीजन चेन्नई के लिए कई मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया है। हैदराबाद के खिलाफ भी इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़ने का काम किया।

कॉन्वे की शानदार बल्लेबाजी: 135 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई को डेवोन कॉन्वे ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर उन्होंने पहले ही ओवर से हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने का काम शुरू कर दिया। कॉन्वे ने महज 33 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

गायकवाड़ ने बनाए 35 रन: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर से संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी के दौरान कॉन्वे का बखूबी साथ दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 30 गेंदों में 35 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर रन आउट हो गए। वह दुर्भाग्य तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे।

हैरी ब्रूक का नहीं चला बल्ला: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस सीजन आईपीएल का पहला शतक लगाया था। लेकिन इस ताबड़तोड़ पारी के बाद एक बार फिर उनका बल्ला खामोश हो गया है। इस मैच में हैरी ब्रूक 18 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कप्तान एडेन मार्करम ने भी किया निराश: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान मार्करम भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। 12 गेंदों में 12 रन बनाकर वह तक्षीणा की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। मयंक अग्रवाल को भी धोनी ने अपने अनोखे अंदाज में स्टंप आउट किया।

हैदराबाद की बढ़ी मुश्किलें: इस सीजन यह सनराइजर्स हैदराबाद की चौथी हार है। अब तक खेले गए छह मुकाबलों में हैदराबाद की यह चौथी हार है। प्वाइंट्स टेबल में टीम 9वें स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+