Aaj ka IPL Match: धोनी के गढ़ में सनराइजर्स को मिली बड़ी हार, जीत के साथ ही माही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने जीत हासिल कर ली है। इस सीजन चेन्नई की यह चौथी जीत है।

CSK vs SRH, 29th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर पर 7 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई की यह इस सीजन चौथी जीत रही। छह मुकाबलों में चार जीत के साथ सीएसके अब 8 प्वाइंट पर पहुंच गई है। चेन्नई के लिए सबसे अधिक डेवोन कॉन्वे ने 77 रनों की पारी खेली।
हैदराबाद के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दबदबे को कायम रखा है। चेन्नई की टीम ने हैदराबाद को एक बड़ी हार थमा दी है। इस हार के साथ ही हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो गई है। प्लेऑफ में जाने के लिए हैदराबाद को लगातार जीतना होगा।
डेवोन कॉन्वे ने जड़ा अर्धशतक: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में डेवोन कॉन्वे लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ इस लो स्कोरिंग गेम में भी उन्होंने 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। कॉन्वे के इस अर्धशतक की बदौलत चेन्नई ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
गायकवाड़ हुए रन आउट: ऋतुराज गायकवाड़ इस मुकाबले में अजीब तरीके से आउट हुए। उमरान मलिक के हाथों से गेंद लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा लगी। इस समय गायकवाड़ क्रीज से बाहर थे, लिहाजा उन्हें वापस पवेलियन वौटना पड़ा। गायकवाड़ ने 30 गेंदों में 35 रन बनाने का काम किया।
धोनी ने रचा इतिहास: चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में इतिहास रचने का काम किया। धोनी आईपीएल इतिहास में ऐसे पहले विकेटकीपर बन गए है, जिन्होंने आईपीएल में 200 बार स्टंपिंग, कैच और रन आउट के जरिए बल्लेबाजों को आउट किया है। धोनी ने ऐसा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया।
हैदराबाद ने बनाए 134 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 134 रन बनाए। चेन्नई इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद के गेंदबाज बेअसर नजर आए।
बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन: हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से सभी को खासा निराश किया। टीम के लिए सबसे अधिक रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। वह 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा के अलावा और कोई भी खिलाड़ी लय में नजर नहीं आए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली/बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मथीशा पाथिराना, आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक मार्कंडे।












Click it and Unblock the Notifications