IPL 2023: संजू सैमसन को लगी 12 लाख रुपये की चपत, यह था इसका कारण
CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला अंतिम ओवर तक चला था। आईपीएल की तरफ से सैमसन के ऊपर कार्रवाई की गई है।

IPL 2023, Sanju Samson fined: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 3 रनों से जीत दर्ज कर ली लेकिन कप्तान संजू सैमसन को लेकर खबर अच्छी नहीं आई है। संजू सैमसन के ऊपर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। तय समय तक ओवर पूरे नहीं हो पाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। आईपीएल के न्यूनतम ओवर कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाने का प्रावधान होता है।
संजू सैमसन के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना जड़ा गया है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 176 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन चेन्नई इसे हासिल करने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास का पहला मैच जीता।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर की तरफ से बेहतरीन पारी देखने को मिली। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल ने 38 रनों की पारी खेली। अश्विन और हेटमायर ने भी अमूल्य योगदान देते हुए 30-30 रन बनाये। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 175 रनों का बेहतरीन स्कोर खड़ा कर दिया। आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और जडेजा ने चेन्नई के लिए 2-2 विकेट झटके।
GOAT wants GOT! 🏆😂 pic.twitter.com/TBOv4Nkyzi
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 12, 2023
जवाब में खेलते हुए चेन्नई के ओपनर डेवोन कॉनवे ने 50 रनों की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी 31 रन आए। उनके बाद निचले क्रम से धोनी और जडेजा का बल्ला जमकर बोला। धोनी ने नाबाद 32 और जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए लेकिन टीम के लिए ये रन नाकाफी साबित हुए। राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। रॉयल्स ने 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि रॉयल्स ओवर रेट में पिछड़ गई और अब संजू सैमसन पर कार्रवाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications