CSK vs GT Final: आईपीएल फाइनल में रिजर्व डे है या नहीं? जानें क्या है बीसीसीआई का फैसला

फैन्स के मन में भी यह सवाल है कि बारिश से फाइनल मैच धुलने की स्थिति में टेबल टॉपर गुजरात को विजेता बनाया जाएगा? हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है।

Ahmedabad Rain

IPL 2023 Final Rain: जिसका डर था अब वही हो रहा है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में तेज बारिश देखने को मिली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बरसात के चलते पिच और मैदान को कवर्स से ढका गया है। मुकाबले में देरी होगी। अगर मैच आज कट ऑफ़ टाइम तक नहीं होता है, तो सोमवार को रिजर्व डे भी रखा गया है। 9 बजकर 40 मिनट तक ओवर भी नहीं कटेंगे।

बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था और ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। फैन्स को निराशा हुई है। हर किसी ने उत्साह से स्टेडियम में एंट्री की थी लेकिन बारिश ने मामला खराब कर दिया। इस मुकाबले की टिकटों के लिए फैन्स ने काफी समय तक लाइन में रहकर परेशानी झेली थी।

खबरों में कहा जा रहा है कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है, तो टेबल टॉपर गुजरात को विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि ऐसा कहीं दिखता नहीं है। टेबल टॉपर लीग चरण तक ठीक था लेकिन फाइनल में लीग चरण के अंक देखने का कोई मतलब नहीं होता। यहाँ दोनों टीमें बराबर है। ऐसे में संयुक्त विजेता घोषित करने का विकल्प है और वही किया जाएगा। पांच ओवर का मैच आयोजित कराने का कट ऑफ़ टाइम 11 बजकर 56 मिनट है और रिजर्व डे भी है। वह पिछले सीजन में भी था।

जब किसी फाइनल मैच में बारिश होती है और मुकाबला पूरा नहीं होता, तो दोनों टीमों को जॉइंट विनर घोषित किया जाता है। इसके लिए यहां एक शानदार उदाहरण सामने है। साल 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच कोलम्बो में चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल था। पहले दिन बारिश के कारण खेल नहीं हुआ। अगले दिन फिर से नया टॉस कराया गया और मैच कराया गया। इस बार भी बारिश से मैच पूरा नहीं हुआ। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। आईपीएल में रिजर्व डे है, मैच नहीं होने पर धोनी और पांड्या की टीमें जॉइंट विनर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+