IPL Final Reserve Day: आईपीएल फाइनल के रिजर्व डे में भी आसमान नहीं रहेगा साफ़, जानें मौसम का अपडेट
आईपीएल का फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। यह रिजर्व डे रखा गया था। रिजर्व डे के मौसम का हाल आप जान सकते हैं।

IPL FINAL, Reserve Day weather report: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के फाइनल मैच में बारिश को लेकर किये गए पूर्वानुमान सही साबित हो गए। मूसलाधार बारिश की वजह से मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया। मैच को रद्द करते हुए इसे रिजर्व डे के दिन आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को मुकाबला उसी समय टॉस के साथ शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस होगा। इसके बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू हो जाएगा। रविवार को मैच देखने के लिए आए फैन्स उन्हीं टिकटों के साथ एंट्री पार सकेंगे।
मुकाबले में तेज बारिश के कारण अम्पायरों ने लगभग 11 बजे तक का इंतजार किया। इसके बाद कोई उम्मीद नहीं दिखने पर मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल मैच रिजर्व डे के दिन आयोजित होने का रास्ता साफ़ हो गया।
CSK vs GT Final, रिजर्व डे पर कैसा रहेगा मौसम
चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल से पहले 60 फीसदी बारिश के आसार थे और यही हुआ। मैच को बारिश ने ही धो डाला। सोमवार का मामला अलग है और बेहतर भी है।रिजर्व डे पर महज 3 फीसदी बारिश के आसार रहेंगे। हालांकि मौसम पूरी तरह से साफ़ नहीं रहेगा। मैच के दौरान बादल छाये रहेंगे।
हालांकि कुछ मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को बारिश की आशंका जताई है लेकिन रविवार की तरह कुछ नहीं होने की बातें भी कही है। बारिश के कारण मैच नहीं होने जैसी संभावना नहीं होगी। बारिश होगी, तब भी मैच खराब होने जैसा कुछ नहीं होने वाला है। यह राहत की बात कही जा सकती है।
चेन्नई और गुजरात के फैन्स काफी उम्मीदों को लेकर रविवार का मुकाबला देखने के लिए गए थे लेकिन बारिश ने सब कुछ समाप्त कर दिया। मैदान पर पानी भी जमा हो गया था। इसे देखते हुए अम्पायरों ने कट ऑफ़ टाइम से पहले ही मैच रद्द करने की घोषणा कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications