CSK vs GT, Final: बारिश का खलल जारी, जानें कितने बजे बाद आज गेम रद्द कर दिया जाएगा

गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल फाइनल मैच से पहले बारिश का लगातार खलल देखने को मिल रहा है। मैच शुरू नहीं हुआ है।

CSK vs GT

CSK vs GT, Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल फाइनल मैच से पहले आई बारिश ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है। बारिश के कारण कई समीकरण बिगड़ गए हैं। टॉस से पहले ही बारिश ने फैन्स को निराश कर दिया। फाइनल मैच के लिए दर्शक बड़ी संख्या में जुट रहे थे।

हालांकि एक बार बारिश रुकी थी लेकिन कुछ हे देर बाद फिर से शुरू हो गई। तेज बारिश के अलावा आंधी भी देखने को मिली थी। हालांकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का प्रयास यही है कि मैच आज ही कराया जाए। आज मुकाबला नहीं होता है, तो रिजर्व डे भी है।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ट्वीट डाला है। इसमें मैच टाइमिंग के बारे में जिक्र किया गया है। यह भी बताया गया है कि कितने बजे तक ओवर नहीं काटे जाएंगे और पूरा मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई ने कहा है कि 9 बजकर 40 मिनट तक पूरा गेम होगा। ऐसा नहीं होने पर ओवर कटने शुरू होंगे। यह सिलसिला 11 बजकर 56 मिनट तक चलेगा। यह मैच शुरू करने के लिए अंतिम समय होगा। इस समय 5-5 ओवर का गेम हो सकता है। इसके बाद भी बारिश रहती है, तो आज का खेल रद्द कर दिया जाएगा।


इसके बाद रिजर्व डे में मैच कराया जाएगा। समय वही रहेगा। अगर आज के दिन कुछ ओवरों का खेल होता है, तो अगले दिन मुकाबला वहीं से शुरू कर दिया जाएगा। अगर टॉस नहीं हो पाता है, तो अगले दिन टॉस कराया जाएगा और मैच शुरू होगा। एक और चीज यह भी है कि मैच दोनों दिन नहीं होता है, तो टीमों को जॉइंट विनर माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+