CSK vs GT, Final: बारिश के कारण आईपीएल फाइनल रद्द, अब रिजर्व डे को खेला जाएगा मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला अब सोमवार को खेला जाएगा। जोरदार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ।

CSK vs GT, Final postponed: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंग के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज रद्द करना पड़ा। बारिश की वजह से मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया। बीच-बीच में बारिश रुकी भी थी लेकिन फिर से जोर पकड़ने के कारण मैदान भी तैयार नहीं हुआ।
शुरुआत में बारिश रुकने के बाद फिर से आने लगी और बाद में यह लगातार तेज होती चली गई। मैच में 5 ओवर का इवेंट कराने का कट ऑफ़ टाइम 12 बजकर 6 मिनट था लेकिन अम्पायरों ने स्थिति को पहले ही भांप लिया था। इस वजह से 11 बजे तक चीजों पर नज़र रखने का निर्णय लिया गया।
उसके बाद अगर बारिश रुकती भी, तो मैदान तैयार नहीं हो सकता था। मैदान बारिश के पानी से भर गया था। आंधी और बारिश की वजह से फैन्स को निराशा हाथ लगी। हालांकि यह अच्छी बात थी कि मुकाबले में बारिश की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व डे रखा गया था। सोमवार को मैच होगा।
आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे रखकर अच्छा काम किया गया है। इससे बारिश की संभावना के चलते अगले दिन मैच आयोजित किया जा सकता है और यह देखने को भी मिलेगा। आईपीएल में पहली बार बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हो पाया।
अगले दिन भी चीजें समान ही रहने वाली हैं। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे ही होगा और मैच शुरू होने का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट होगा। एक और खास बात यह भी है कि फैन्स को उसी टिकट के आधार पर स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। कल पता चलेगा कि आईपीएल का चैम्पियन कौन है।
The #Final of the #TATAIPL 2023 has been moved to the reserve day on 29th May - 7:30 PM IST at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
Physical tickets for today will be valid tomorrow. We request you to keep the tickets safe & intact. #CSKvGT pic.twitter.com/d3DrPVrIVD
रिजर्व डे को मैच आयोजन होने से एक फायदा यह भी है कि इस दिन मौसम का पूर्वानुमान सही है। बारिश की आशंका नहीं होगी। जितनी बारिश होनी थी, वह आज हो गई। ऐसे में सोमवार के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक पूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications