CSK vs GT Final: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित एकादश, फाइनल मैच में टीम बदलने की संभावना

फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी माना जा सकता है। टीम भी मजबूत दिख रही है।

Chennai Super Kings

IPL 2023 Final, CSK Playing 11 Prediction: आईपीएल फाइनल में जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार चैम्पियन बनेगी या गुजरात टाइटंस दूसरी बार खिताब हासिल करेगी। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। फैन्स की भी उत्सुकता देखी जा सकती है। 28 मई की शाम को फाइनल मैच के बाद चैम्पियन का पता चल जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास धोनी की लीडरशिप एक प्लस पॉइंट है। माही इस टीम को चार बार अपनी कप्तानी में खिताबी जीत दिलाने में सफल रहे हैं। गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, इसको लेकर एक विश्लेषण किया गया है।

ओपनर बल्लेबाज

ओपनिंग स्लॉट में चेन्नई के पास दो धाकड़ खिलाड़ी हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने प्रभावशाली क्रिकेट खेला है। पावरप्ले के दौरान उनका खेल धमाकेदार रहता है। दूसरे ओपनर बल्लेबाज का नाम डेवोन कॉनवे है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाने का जिम्मा लिया है।

मिडिल ऑर्डर

यहाँ शिवम दुबे ने धमाका किया है। उन्होंने आसमानी शॉट जमाते हुए गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। उनके अलावा मध्य क्रम के इए अजिंक्य रहाणे भी टीम में होंगे और अम्बाती रायडू भी हैं। इन दोनों की शॉट क्षमता से हर कोई वाकिफ हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में रहेंगे।

ऑल राउंडर

किसी भी टी20 के लिए ऑल राउंडर एक अहम पहलू होता है। बैटिंग और गेंदबाजी में सक्षम ऑल राउंडर अपने दम पर मैच जिता सकता है। चेन्नई की टीम के पास ऐसे दो ऑल राउंडर मौजूद हैं। इनमें पहला नाम मोईन अली का आता है। दूसरा नाम यहां रविन्द्र जडेजा का लिया जाएगा। दोनों धांसू खिलाड़ी हैं।

गेंदबाज

इस विभाग में तुषार देशपांडे ने लगातार प्रभावित करने वाला काम किया है। उनके अलावा दीपक चाहर भी टीम में होंगे। एक और अहम नाम यहां पथिराना का है। हालांकि उनको टीम में शामिल करने पर स्पिनर तीक्ष्णा को बाहर बैठाना पड़ेगा। इस चयन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अम्बाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, माहीश तीक्ष्णा/पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+