CSK vs DC: खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को धोनी ने दिया गुरुमंत्र! क्या अब चलेगा बल्ला
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। मैच के बाद कई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत करते नजर आए।

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। पृथ्वी शॉ इस साल बल्ले से रन बनाने के लिए बुरी तरह संघर्ष करते नजर आए। यही वजह है कि शुरुआत कुछ मुकाबलों के बाद उन्हें दिल्ली की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
खराब फॉर्म में पृथ्वी: पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 को किसी बुरे सपने की तरह भुला देना चाहेंगे। घरेलू क्रिकेट में रनों की बौछार करने वाले पृथ्वी शॉ आईपीएल में रन के लिए तरसते हुए नजर आए। पृथ्वी शॉ की फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फिल सॉल्ट ने दिल्ली की ओपनिंग की जिम्मेदारी ले ली। फिल सॉल्ट ने दिल्ली के लिए कुछ मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है।
धोनी से मिले पृथ्वी: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेला था। इस मुकाबले में चेन्नई के हाथों दिल्ली को हार मिली। हार झेलने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी महेंद्र सिंह धोनी के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। इससे पहले भी अक्सर धोनी को पृथ्वी शॉ के साथ मैदान पर बातचीत करते हुए देखा जाता रहा है।
धोनी ने दी होगी सलाह: महेंद्र सिंह धोनी ने पृथ्वी शॉ को क्या कहा होगा, ये बात तो अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के खराब फॉर्म को लेकर जरूर धोनी ने शॉ को गुरुमंत्र दिया होगा। धोनी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में माहिर हैं और उन्होंने पृथ्वी को भी जरूर कुछ जरूरी टिप्स दिए होंगे।
दुबे-रहाणे को निखारा: महेंद्र सिंह धोनी की टीम में आते ही अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। इस सीजन इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल में अपने बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का काम किया है। दिल्ली की जीत में भी शिवम दुबे का बहुत बड़ा रोल रहा है।
रन के लिए तरसे पृथ्वी: आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला। लेकिन इस दौरान वह सिर्फ 47 रन ही बना सके और उनका औसत 7.83 रहा। जिसके बाद दिल्ली ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। पृथ्वी के अलावा धोनी कुलदीप यादव के साथ भी बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications