IPL इतिहास के सबसे खतरनाक फिनिशर हैं माही, आखिरी तीन ओवर में जड़ चुके हैं 136 छक्के
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्थिति को और मजबूत बना ली है। चेन्नई का अब प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम के पास एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करने का बेहतरीन मौका होगा।
धोनी हैं बेस्ट फिनिशर: 41 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी अभी भी आईपीएल में चेन्नई के लिए बेस्ट फिनिशर हैं। वह हर सीजन की तरह इस साल भी अंत के ओवरों में टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करने का काम कर रहे हैं। धोनी के इस प्रदर्शन से टीम को बड़ा फायदा पहुंच रहा है।
लगाए हैं सबसे ज़्यादा छक्के: अंत के ओवरों में जब टीम को सबसे अधिक रनों की जरूरत होती है ऐसे मौके पर धोनी के बल्ले से सबसे अधिक रन आए हैं। आईपीएल के 18वें ओवर में धोनी ने 39 छक्के लगाए हैं। वहीं 19वें ओवर में धोनी के बल्ले से 38 छक्के निकले हैं। जबकि 20वें ओवर में धोनी ने सबसे अधिक 59 छक्के लगाने का कारनामा किया है।
तीन ओवर में 136 छक्के: आईपीएल इतिहास में धोनी के बल्ले से आखिरी तीन ओवर में कुल 136 छक्के निकले हैं। कोई और खिलाड़ी धोनी के इस नंबर के आस-पास भी नहीं है। लिहाजा धोनी ने आईपीएल में अपने नाम छक्का लगाने का ये रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।
9 गेंदों में 20 रन: अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने नौ गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज धोनी को रोकने में पूरी तरह से असफल रहे। अपनी बल्लेबाजी से धोनी ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
प्लेऑफ के करीब चेन्नई: दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में अब 15 अंक हो गए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की 11 मैचों में यह सातवीं हार है। उसके आठ अंक ही हैं। चेन्नई की टीम 14 मई को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी। जबकि दिल्ली का अगला मुकाबला 13 मई को पंजाब किंग्स से होगा। दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बार हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications