CSK vs DC Prediction Playing 11: प्रीमियर पेसर के बगैर उतरेगी दिल्ली, क्या बेन स्टोक्स को मिलेगी जगह?

Prediction Playing 11 Today Match: आज है आईपीएल के 16वें सीजन का 55वां मैच। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग इलेवन रणनीतियों पर एक नजर-

IPL 2023 CSK vs DC

CSK vs DC Playing 11 Prediction: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके की मुश्किल चुनौती का सामना करने जा रही है। इस स्टेडियम में जब मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछला मुकाबला खेला था तो मेजबान तेज गेंदबाजों के सामने खुद को धराशाई पाया था।

दिल्ली कैपिटल्स- ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी दूसरी सतह पर खेलती है तो वे अपने बॉलर एनरिक नॉर्खिया को काफी मिस करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स का प्रीमियम पेसर पर्सनल कारण के चलते दक्षिण अफ्रीका की उड़ान भर चुका है और वे पिछले मैच में भी उपलब्ध नहीं थे।

नॉर्खिया आज के मुकाबले में भी नहीं होंगे और डीसी के असिस्टेंट कोच शेन वाटसन के अनुसार, एनरिक अब टूर्नामेंट के अंतिम कुछ मैचों में के लिए ही उपलब्ध होंगे। डीसी की टीम में इशांत शर्मा ने जरूर बढ़िया काम किया है जो आज के मैच में अजिंक्य रहाणे के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं।

रहाणे वैसे तो अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन तेज गेंदबाजी की जब बात आती है तो ईशांत के सामने खास नहीं कर पाते। वर्ना बाकी तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस सीजन में रहाणे का स्ट्राइक रेट 235.85 रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम की रणनीति साफ रही है कि वे एक गेंदबाज के बदले बल्लेबाज को खिलाते हैं या बल्लेबाज के बदले गेंदबाज को खिलाते हैं। अगर वे पहले बल्लेबाजी करते हैं तो सरफराज खान या रिपल पटेल को चांस मिल सकता है। जबकि ईशांत बाद में आ सकते हैं।

वैसे चेपॉक पर स्पिन के लिए परंपरागत मदद देखी गई तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑफ स्पिनर ललित यादव को भी बुला सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स- दूसरी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बेन स्टोक्स अब सिलेक्शन के लिए उपलब्ध बताए जा रहे हैं लेकिन टीम के बैलेंस को देखते हुए यह फैसला किया जाएगा कि स्टार ऑलराउंडर खेलेगा या नहीं। सीएसके में ओवरसीज खिलाड़ियों में अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है।

सीएसके में अंबाती रायडू अभी तक इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा रिप्लेस किए जाते रहे हैं और आज के मैच में भी यही देखने के लिए मिलने की उम्मीद है। अंबाती को बाद में गेंदबाज करने के दौरान तुषार देशपांडे या तीक्षणा के साथ रिप्लेस रिप्लेस किया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और कीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, 12-अंबाती रायडू

दिल्ली कैपिटल्स संभावित इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, 12- ललित यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+