Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MS Dhoni की इंजरी को लेकर CSK के सीईओ ने दिया बड़ा अपडेट, सर्जरी के लिए अस्पताल में हो सकते हैं भर्ती!

MS Dhoni Knee Injury: आईपीएल 2023 के हर मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के लिए बेहतरीन विकेटकीपिंग की है। लेकिन इस दौरान वह पूरी तरह से फिट नहीं थे।

MS Dhoni

CEO Viswanathan on Dhoni Injury: गुजरात टाइटंस के खिलाफ दमदार जीत करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की इंजरी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि धोनी अपने घुटने की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। अब इस पर चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ी अपडेट दी है।

दर्द में भी खेलते रहे धोनी: इस सीजन अधिकतर मैच महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के साथ ही खेलते नजर आए हैं। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कई बार धोनी की चोट को लेकर अपनी बात रखी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी की चोट को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है।

घुटने की चोट से जूझ रहे धोनी: काशी विश्वनाथ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कह कि धोनी मेडिकल टीम से जांच कराने के बाद ही अपने घुटने को लेकर कोई फैसला करेंगे। काशी विश्वनाथ ने कहा कि धोनी अपने घुटने की सर्जरी कराते हैं या नहीं? यह पूरी तरह से उनका खुद का निर्णय होगा। चेन्नई की टीम धोनी को ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डालेगी।

सर्जरी करा सकते हैं धोनी: धोनी की चोट कितनी गंभीर और सर्जरी की जरूरत है या नहीं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी करा सकते हैं। धोनी ने अगले साल आईपीएल खेलने की इच्छा जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो धोनी के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है।

सीईओ ने कही यह बात: यह पूछे जाने पर कि क्या पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी के बाद खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इस पर सीईओ ने कहा कि खिलाड़ियों में जीत से काफी खुशी थी। खिलाड़ी अहमदाबाद से ही अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। अगर आपने सीएसके को देखा है तो हम अपनी जीत को कभी भी बड़े जश्न में सेलिब्रेट नहीं करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+