IPL 2023: चेन्नई में आते ही चमकी अजिंक्य रहाणे की किस्मत, भारतीय टीम में वापसी, धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

Ajinkya Rahane returns In WTC final: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन नंबर तीन पर आकर अजिंक्य रहाणे बल्ले के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane returns to India Test squad: मंगलवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। जून में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है।

रहाणे को मिला मौका: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर अजिंक्य रहाणे को आखिरकार टेस्ट टीम में एक बार फिर शामिल कर लिया है। अजिंक्य रहाणे एक समय पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान थे। कई मौकों पर उन्होंने टीम के लिए कप्तानी भी की है। ऑस्ट्रेलिया के गाबा में मिली भारत की यादगार जीत में अजिंक्य रहाणे ही टीम के कप्तान थे।

धोनी ने बदली किस्मत: चेन्नई सुपर किंग्स से वैसे तो कई खिलाड़ियों का करियर पटरी पर आया है। आईपीएल में चेन्नई के लिए युवा खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है जो चेन्नई के लिए खेलने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। अब इस लिस्ट में अनुभवी अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल हो गया है, जिनके आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट में मौका दिया गया है।

कमाल के फॉर्म में रहाणे: अजिंक्य रहाणे इन दिनों कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह चेन्नई के लिए लगातार आईपीएल में चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे रहाणे का क्रिकेट करियर अब खतम हो गया है, लेकिन आईपीएल 2023 की नीलामी में चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदकर उन पर भरोसा जताया।

5 मैचों में 209 रन: आईपीएल 2023 के इस सीजन में अजिंक्य रहाणे कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मुकाबले में 52.25 के शानदार औसत से 209 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाने का काम भी किया है। रहाणे की धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

रहाणे ने धोनी को लेकर क्या कहा: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अजिंक्य रहाणे ने धोनी की तारीफ की। रहाणे ने धोनी को श्रेय देते हुए कहा कि उन्हें केवल मौके चाहिए थे जो धोनी ने उन्हें दिया। जब आप माही भाई (धोनी) की कप्तानी में खेलते हो तो आपको कई चीजें सीखने का मौका मिलता है। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर होने के नाते आप हमेशा आगे बढ़ना चाहते हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+