IPL 2023: 'क्रिकेटर मुझे घूरते थे..' कहकर सबको चौंकाने वाली मंदिरा बेदी करेंगी क्रिकेट के इस शो को होस्ट
Mandira Bedi ka Show: पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में मंदिरा बेदी ने कहा था कि 'वो जब शो होस्ट करती थीं तो उनके साथ कुछ क्रिकेटर्स का बर्ताव काफी अजीब होता था। वो उन्हें घूर कर देखा करते थे। '

Mandira Bedi ( 'क्रिकेट का टिकट' ): टीवी-बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा मंदिरा बेदी का नाम लेते ही आंखों के सामने ग्लैमरस, छोटे बालों वाली क्रिकेटर होस्ट की तस्वीर सामने आ जाती है। कातिलाना मुस्कान की मल्लिका मंदिरा बेदी ने वैसे तो टीवी और फिल्मों में कई यादगार रोल किए हैं लेकिन क्रिकेट प्रेजेंटर के रूप में वो जब सामने आईं तो लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि उस दौर में क्रिकेट के शो में महिला होस्ट कम ही बैठी नजर आती थीं लेकिन मंदिरा केवल शो में होस्ट ही नहीं बल्कि एक्सपर्ट का भी रोल अदा करती थीं।
Recommended Video


'क्रिकेट का टिकट'
एक बार फिर मंदिरा क्रिकेट से रिलेटड शो में बतौर होस्ट नजर आएंगी। अभिनेत्री राजस्थान रॉयल्स टीम के रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं, ये शो उन लोगों को मदद करेगा जो कि क्रिकेट की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इसके लिए कलर्स चैनल्स से करार किया है, इस शो का नाम 'क्रिकेट का टिकट' है, जिसे कि मंदिरा बेदी होस्ट करेंगी।

पांच लाख का पुरस्कार
ये शो 8 हिस्सों में होगा और इसका ट्रॉयल 15 जनवरी से अलग-अलग शहरों में होगा, इस शो को जो जीतेगा उसे पांच लाख का पुरस्कार दिया जाएगा और उसे ट्रायल का भी मौका मिलेगा और अगर वो टीम को इंप्रेस करने में सफल रहा तो उसे RR की ओर से मैच खेलने का मौका भी मिल सकता है।

'क्रिकेटर मुझे घूरते थे..'
इस खबर के सामने आते ही मंदिरा बेदी का वो बयान सुर्खियों में आ गया, जो कुछ वक्त पहले उन्होंने पिंकविला के इंटरव्यू में दिया था। मंदिरा ने कहा था कि 'वो जब शो होस्ट करती थीं तो उनके साथ कुछ क्रिकेटर्स का बर्ताव काफी अजीब होता था। वो उन्हें घूर कर देखा करते थे। कभी मेरे सवालों का जवाब नहीं देते थे और कभी सवाल के बदले में इधर-उधर की बातें करने लगते थे। उन्होंने बिना नाम लिए ये कहा था कि कुछ लोगों को मेरा क्रिकेट शो होस्ट करना पसंद नहीं था।'

'सच कहूं तो वो अनुभव थोड़ा भयभीत करने वाला'
मंदिरा ने ये भी बताया था कि 'वो क्रिकेट की बारीकियों को समझती नहीं थीं क्योंकि वो एथलीट थीं नहीं लेकिन वो शो में आम आदमी की ओर से गई थीं, कोई वहां उन्हें गाइड नहीं करता था, ना ही कोई सवाल बताता था, हां हंसी उड़ाने में लोग बहुत आगे रहते थे, कई बार तो मैं बहुत दुखी भी हो जाती थी, सच कहूं तो वो अनुभव थोड़ा भयभीत करने वाला था।'

'चैनल वाले मेरा बहुत सपोर्ट करते थे'
लेकिन मंदिरा ने ये भी कहा था कि 'जब मैं परेशान होती थी तो चैनल वाले मेरा बहुत सपोर्ट करते थे और वो अक्सर मुझे समझाते थे कि आप टैलेंटड हो तभी यहां हो। आप वो ही प्रश्न कीजिए, जो आपके दिमाग में आता है, किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं, आप आगे बढ़िए और सोचने दीजिए, जिसे जो सोचना है।'
Shivam Mavi: जानिए कौन हैं डेब्यू मैच में कमाल करने वाले मावी?
आपको बता दें कि मंदिरा बेदी ने साल 2003 , साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड कप, साल 2004 और साल 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के सीजन 2 के दौरान क्रिकेट से जुड़े टीवी शो को होस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications