IPL 2023 Closing Ceremony: कौन हैं KING? जिनके गानों ने मोदी स्टेडियम में मचाई धूम, Video
Rapper King Performance: आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर किंग ने समां बना दिया। आईपीएल ने उनकी वीडियो शेयर की है, जिसमें लोग उनके गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

IPL 2023 Closing Ceremony: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रैपर किंग के गानों से गूंज उठा। क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर किंग ने ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी कि लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। रैपर किंग ने अपने गानों से सबको दीवाना बना दिया। ऐसे में जानिए कौन हैं रैपर किंग, जिनके गानों से स्टेडियम में धूम मचा दी।
आईपीएल ने अपने ट्वीट अकाउंट पर किंग की परफॉर्म का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो 'मैं थोड़ी तेरी आंखों पर मर गया' सॉन्ग गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। वीडियो के कैप्शन में लिखा- "स्पेशल मौके पर स्पेशल शुरुआत, किंग की अहमदाबाद में शानदार परफॉर्मेंस।"
A special start to a special occasion 🙌
An electrifying performance by KING gets Ahmedabad going 🎶🎶#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/6FeRRLO4qw
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
अर्पण कुमार चंदेल रियल नेम
किंग के नाम से मशहूर रैपर का असली नाम अर्पण कुमार चंदेल हैं। किंग पॉपुलर इंडियन सिंगर, रैपर और सॉन्ग राइटर हैं। उनका हाल ही सबसे ज्यादा वायरल हुआ गाना 'तू मान मेरी जान' है। इस गाने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी रातों-रात बढ़ गई। इसके अलावा उन्होंने दृश्यन 2 में 'सही गलत' गाना भी गाया है।
यूपी में जन्मे दिल्ली में पले-बढ़े
अर्पण कुमार चंदेल यानी किंग का जन्म 10 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश में हुआ, लेकिन वो दिल्ली में पले-बढ़े और पढ़ाई भी उनकी दिल्ली से ही हुई है। रैपर किंग ने अपना पहला गाना साल 2015 में बूमबास गया था। 2019 में उन्होंने एमटीवी हसल के पहले सीजन में हिस्सा लेकर रैपिंग और म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाया, हालांकि उन्होंने ट्रॉफी नहीं उठाई, लेकिन फाइनलिस्ट के रूप में उन्होंने अंत तक जगह बनाई।
'तू मान मेरी जान' से हुए पॉपुलर
उनके करियर का अब तक सबसे बड़ा गाना 'तू मान मेरी जान' साबित हुआ है, जिसने ना सिर्फ बिलबोर्ड इंडिया पर नंबर 1 रैंक हासिल किया, बल्कि 25 वें नंबर पर स्पॉटिफाई के टॉप ग्लोबल चार्ट में भी जगह बनाई। किंग ने इसी गाने को निक जोनास के साथ भी किया, जो काफी पॉपुलर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications