क्रिस गेल ने की बड़ी घोषणा, रोहित और सूर्या नहीं बल्कि यह भारतीय तोड़ेगा IPL में 175 रनों का रिकॉर्ड

केएल राहुल की क्षमता का जिक्र करते हुए क्रिस गेल ने उनके ऊपर बड़ी पारी खेलने का भरोसा जताया और कहा कि वह 175 रन बना सकते हैं।

Chris Gayle

Chris Gayle thinks KL Rahul will Break 175 runs Record: आईपीएल में कीर्तिमानों की बात आते ही क्रिस गेल का नाम जरुर आता है। गेल ने कई अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाये थे। इस कीर्तिमान को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। गेल को लगता है कि एक भारतीय बल्लेबाज उनका यह कीर्तिमान ध्वस्त कर सकता है। उन्होंने चौंकाने वाला नाम लेते हुए अपना रिकॉर्ड टूटने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

केएल राहुल तोड़ सकते हैं कीर्तिमान

जियो सिनेमा के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान क्रिस गेल ने कहा कि मेरा रिकॉर्ड शायद केएल राहुल तोड़ सकते हैं। गेल ने कहा कि अपने दिन केएल राहुल इस कीर्तिमान को तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल बड़े स्कोर करने की अपनी क्षमता पर भरोसा करते हैं लेकिन हमने उनको तूफानी बैटिंग करते हुए देखा है, जो मुझे पसंद है। वह निश्चित रूप से मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

केएल राहल अंत में खतरनाक होते हैं

गेल ने कहा कि केएल राहुल अंतिम समय में 15 से 20 ओवर के बीच में खेलते हैं तो काफी खतरनाक होते हैं। अगर वह अच्छी शुरुआत हासिल करते हुए एक शतक जमा देते हैं। तो निश्चित रूप से 175 के स्कोर से ज्यादा रन बनाते हुए मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने राहुल में वह क्षमता होने की बात कही।

रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। एक दिन मेरा रिकॉर्ड भी टूटेगा लेकिन ऐसा कब होगा, यह कोई नहीं जानता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय खिलाड़ियों में केएल राहुल के पास इस तरह का कीर्तिमान तोड़ने की पूरी क्षमता है। वह लम्बा खेल सकते हैं और उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता भी है। उल्लेखनीय है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। इस साल उनके प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+