RCB vs KKR Prediction: आरसीबी का टॉप ऑर्डर, केकेआर के पास हैं रिंकू सिह, कौन बनेगा आज रन मशीन
आरसीबी के पास जहां बॉलर्स को डराने वाला टॉप ऑर्डर मौजूद है तो केकेआर के पास भी नितिश राणा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। कौन बना सकता है आज सबसे ज्यादा रन।

आईपीएल में आज आरसीबी की टीम आने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर की टीम के खिलाफ खेलेगी। केकेआर जहां गेंदबाजी में थोड़ी बेहतर दिखाई दे रही है तो वही बल्लेबाजी में आरसीबी के पास इस समय धाकड़ बल्लेबाजों की फौज मौजूद है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कौन बना सकता है।
1. फाफ डुप्लेसिस- डुप्लेसिस एक अलग ही लेवल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने 7 मैचों में अभी तक 405 रन बना दिए हैं और उनके पास ऑरेंज कैप भी है। केवल यही फॉर्म देखकर वे आज के टॉप बल्लेबाज में शामिल हो जाते हैं।
2. विराट कोहली- विराट कोहली के पास बहुत अच्छी कंसिस्टेंसी अभी भी नहीं है। इसके बावजूद वे अभी तक 46.50 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट के साथ इस सीजन में बल्लेबाजी कर चुके हैं। बेस्ट बात यह है कि उन्होंने केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
कोहली नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ 35 की औसत के साथ 807 रन बना चुके हैं और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी उनका बल्ला ढाई हजार से ज्यादा रन बना चुका है।
3. ग्लेन मैक्सवेल एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है जो पिछली तीन पारियों में 2 तूफानी अर्धशतक लगा चुके हैं। सच यह है कि उन्होंने पिछली पांच पारियों में 3 बार ऐसा किया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह बल्लेबाज बैटिंग करना पसंद करता है और बॉलिंग में कुछ विकेट भी निकाल लेता है।
आज के मैच में यह खिलाड़ी स्वीप, रिवर्स स्विप, स्विच हि जैसे शॉट ट्राई करना चाहेगा और किसी भी बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की काबिलियत उन्हें और भी खतरनाक खिलाड़ी बना देती है।
4. रिंकू सिंह एक जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने 7 मैचों में केकेआर के लिए 157 के स्ट्राइक रेट से 233 रन बना दिए हैं। हालांकि आरसीबी के खिलाफ भी वे अभी कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं और ये उनका एम चिन्नास्वामी में पहला मुकाबला है जहां बल्लेबाजी के माकूल परिस्थितियों को वे अपने पक्ष में भुनाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications