Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2023: पिछले सीजन के बेस्ट बॉलर, जिसमें सर्वाधिक विकेट लेकर भी युजवेंद्र चहल बने 'फिसड्डी'

IPL 2023: पिछले सीजन के 'बेस्ट' बॉलर, जिसमें युजवेंद्र चहल का नाम ना होना आपको करेगा हैरान। चहल और हसरंगा जैसे लेग स्पिनरों ने सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे। ये Analysis आपको चौंका भी सकता है।

IPL 2022 Best Bowler

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी है। वूमन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को होगा और 31 मार्च को आईपीएल का नया सीजन शुरू हो जाएगा। इस बार दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग में उन गेंदबाजो पर नजरें खास तौर पर होंगी जिन्होंने पिछले सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी (IPL 2022 Best Bowlers) की थी। T20 बल्लेबाजों का खेल है जहां गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन करता है तो लोगों की आंखों में चढ़ जाता है। इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे कि पिछले सीजन में गेंदबाजी के अलग-अलग पैरामीटर पर कौन-कौन से गेंदबाजों ने बाजी मारी और ये आकलन आपको चौंका भी सकता है।

सर्वाधिक विकेट में युजवेंद्र चहल नंबर वन IPL 2022 Most Wicket Taker

सीजन में अगर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 17 मुकाबलों में 27 विकेट निकाले थे। चहल और वानिंदु हसरंगा के बीच एक जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिला था जहां चहल राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे थे तो वहीं श्रीलंका के हसरंगा चहल की पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे थे। दोनों कलाई के लेग स्पिनर हैं। नंबर दो पर रहते हुए हसरंगा ने 16 मैचों में 26 विकेट लिए थे।

chahal

तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा आते हैं जिन्होंने पंजाब के लिए 13 मैच खेलते हुए 23 विकेट हासिल किए। इसके बाद उमरान मलिक का नंबर आता है. उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट लिए। नंबर पांच पर होंगे चाइनामैन कुलदीप यादव जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 21 विकेट लिए। वे इस समय भी अच्छा कर रहे हैं उनसे नए सीजन में भी बड़ी उम्मीद है।

बेस्ट एवरेज की लिस्ट आंखें खोल देती है IPL 2022 Best Average in Bowling

लेकिन जब हम औसत की बात करते हैं तो पासा इस तरह से पलटता है कि एक बार आप भी चौंक जाएंगे। औसत में हमने उन गेंदबाजों को शामिल किया है जिन्होंने कम से कम 10 विकेट लिए हैं और यहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स की और से खेलते हुए मोहसिन खान चमकते हैं। वे इस लिस्ट में नंबर एक हैं। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 9 मुकाबलों में 14.07 की औसत से 14 विकेट हासिल किए।

hasaranga

आपको फिर जानकर हैरानी होगी कि आंद्रे रसेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने केकेआर की ओर से 14 मैचों में 16.35 की औसत से 17 विकेट हासिल किए। इसके बाद वानिंदू हसारंगा का नाम आता है जो विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर थे लेकिन औसत में नंबर तीन पर है और उन्होंने 16.53 का औसत निकाला।

कैगिसो रबाडा 17.65 के औसत के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में एक और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो है जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 16 विकेट लिए और उनका औसत 18.68 रहा।

सबसे कंजूस गेंदबाजों में भी मोहसिन खान चमकते हैं IPL 2022 Best Economy in Bowling

अब हम बेस्ट इकोनामी रेट में उन गेंदबाजों की बात करेंगे जिन्होंने पिछले सीजन में कम से कम 20 ओवर फेंके। यहां पर नंबर एक सुनील नरेन ने केकेआर के लिए 56 ओवर गेंदबाजी की और 5.57 का इकोनामी रेट निकाला। नंबर दो पर फिर से मोहसिन खान प्रभावित करते हैं और उन्होंने 33 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5.96 का शानदार इकोनामी रेट निकाला। इसके बाद काफी कसी हुई गेंदबाजी करने के लिए मशहूर राशिद खान का नाम आता है जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 63.5 ओवर गेंदबाजी की और उनका इकोनामी रेट 6.59 रहा।

चौथा स्थान मोइन अली का आता है जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 23.5 ओवर में गेंदबाजी की और 6.63 का इकॉनमी रेट निकाला। लिस्ट में मौजूद अंतिम नाम हैरान करेगा क्योंकि यहां चहल या हसरंगा नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने 6.87 के इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

बेस्ट स्ट्राइक रेट की लिस्ट से भी चहल गायब- IPL 2022 Best Strike Rate in Bowling

andre russell

आईपीएल 2022 के बेस्ट स्ट्राइक रेट में भी कम से कम 20 ओवर फेंकने का फेकने का पैमाना रखा जाएगा। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि यहां पर नंबर एक पर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने केकेआर के लिए 9.9 का स्ट्राइक रेट निकाला। इसका मतलब यह है कि वे हर 9.9 गेंदों पर 1 विकेट ले लेते थे। अगला नंबर कैगिसो रबाडा खाता है जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 48 ओवर फेंकते हुए 12.5 का स्ट्राइक रेट निकाला।

ब्रावो ने भी 34.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 12.8 का स्ट्राइक रेट निकाला है। वानिंदू हसारंगा ने 57 ओवर फेंके और 13.1 का बेहतरीन स्ट्राइक निकाला। उमरान मलिक एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहते हैं जिन्होंने 49.1 ओवर गेंदबाजी करते हुए 13.4 का स्ट्राइक रेट निकाला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+