IPL 2023: Gujarat Titans में है खिताब को डिफेंड करने का दम, दूसरे सीजन में कैसा रहेगा प्रदर्शन

IPL 2023 के Analysis में गुजरात टाइंटस टीम की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा करेंगे। ये टीम अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने के बाद अपेक्षाओं को बहुत ऊंचा कर चुकी है।

gujarat titans

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है और उन्होंने पिछले सीजन में पहली बार खेलते हुए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का तिलिस्मी खिताब उठा लिया था। यह खिताब हासिल करना एक नई टीम के लिए बहुत ही मुश्किल था क्योंकि अभी तक ऐसी बड़ी बड़ी मौजूद टीमें है जिन्होंने लंबे समय से आईपीएल खेला है लेकिन एक भी टाइटल नहीं जीता है। निश्चित तौर पर गुजरात टाइटंस नए सीजन के लिए भी अपने खिताब की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

gujarat titans

डेविड मिलर थोड़ा लेट आएंगे

अगर हम खिलाड़ियों की उपलब्धता पर बात करें तो डेविड मिलर थोड़े लेट भारत आएंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए नीदरलैंड की सीरीज में होंगे जिसके चलते भारत में 3 अप्रैल को आएंगे। यानी वे टाइटंस का पहला मुकाबला मिस करेंगे जो 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने जा रहा है। हालांकि 4 अप्रैल को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला डेविड मिलर के लिए खुला रहेगा। ऐसे ही आयरलैंड के फास्ट बॉलर जोश लिटिल बांग्लादेश के खिलाफ मई के दूसरे सप्ताह में दो मैचों की T20 सीरीज खेलने जाएंगे। बाकी गुजरात टाइटंस के लिए ओवरसीज खिलाड़ियों की उपलब्धता पूरे सीजन में बनी रहेगी।

क्या हैं टीम में नए बदलाव

पिछले साल जिस टीम ने खिताब जीता था उसमें कुछ तब्दीली इस साल हो गई है। आईपीएल 2023 की नीलामी में केन विलियमसन को टाइटंस ने हासिल किया है। इसके अलावा दो और ओवरसीज खिलाड़ियों के तौर पर ओडियन स्मिथ और लिटिल है। इन तीनों के आने का मतलब यह भी है कि इस टीम से रहमतउल्लाह गुरबाज, डोमिनिक ड्रेक और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ेगा।

gujarat titans

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दिखाई देने वाले विकेटकीपर केएस भरत और तेज गेंदबाज शिवम गावी भी इस सीजन में किसी स्टेज पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। ये टीम शुभमन गिल की टॉप फॉर्म का फायदा उठाने की कोशिश करेगी जो ओपन करेंगे। इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर रिद्धिमान साहा होंगे। केन विलियमसन खेल सकते हैं लेकिन जब डेविड मिलर आ जाएंगे तो या तो विलियम को या मैथ्यू वेड को उनके लिए जगह बनानी पड़ सकती है। हार्दिक पांड्या इस टीम में कप्तान होंगे।

Gujarat Titans के सामने चैलेंज-

हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम को एक दो चीजें ठीक करने की जरूरत पड़ सकती है। केन विलियमसन बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन टी20 के नेचुरल क्रिकेटर नहीं है। इसके अलावा रिद्धिमान साहा ने भी लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है और उनका स्थान कोई और अच्छा भारतीय बल्लेबाज ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो मैथ्यू वेड साहा को टॉप पर रिप्लेस कर सकते हैं और साहा की जगह पर कोई दूसरा बल्लेबाज नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकता है।

gujarat titans

गुजरात टाइटंस की एक और चुनौती बार-बार यात्रा करना होगा क्योंकि आईपीएल अपने ओरिजिनल होम-अवे फॉर्मेट में वापसी कर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरह गुजरात टाइटंस को भी एक मैच घर और एक मैच बाहर खेलना है। इसका मतलब यह है कि वह हर मैच के बाद यात्रा करेंगे और उनको अपनी टीम को मैनेज करने के साथ खिलाड़ियों पर पड़ने वाले वर्क लोड के लिए और अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

गुजरात टाइटंस के एडवांटेज-

वही टीम के लिए अच्छी बात यह है कि हार्दिक पांड्या एक बार फिर से बेहतरीन लय में है। वह पिछले आईपीएल सीजन के बाद कई इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। गिल अब एक अलग ही लेवल के बल्लेबाज हैं। राशिद खान अभी पीएसएल में टाइटल जीतकर आ रहे हैं जहां उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। इस टीम की प्लेइंग इलेवन में टीम संयोजन ऐसा है कि बल्लेबाजों में दाएं और बाएं हाथ का कॉन्बिनेशन बढ़िया बन जाता है। फिर हार्दिक पांड्या जैसा टॉप ऑल राउंडर और बाकी ऑलराउंडर की मौजूदगी इनकी बल्लेबाजी को भी गहरा करती है।

gt

एक आउट ऑफ बॉक्स एडवांटेज इस टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने का मिलेगा जो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में शामिल है और करीब एक लाख के आसपास फैंस उनको डायरेक्ट तौर पर चीयर्स करेंगे। यहां पर गुजरात टाइटंस को अलग-अलग पिचों पर भी खेलने के लिए मिल सकता है जहां वे पिचों के मिजाज के हिसाब से भी अपनी टीम संयोजन को भी तय कर सकते हैं और टीम संयोजन के हिसाब से प्लेइंग 11 को भी चुन सकते हैं।

एक झलक गुजरात टाइटंस की स्क्वॉड और संभावित प्लेइंग 11 पर

टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

शुरुआती संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साईं किशोर, एल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी

nehra

आईपीएल 1 हफ्ते बाद शुरू होने ही जा रहा है जिसके लिए गुजरात टाइटंस ने हेड कोच आशीष नेहरा के अंडर में तीन प्री-सीजन कैंप अरेंज कर दिए है ताकि वह टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर सके। कुल मिलाकर पहले सीजन की चमक के बाद दूसरे सीजन में इस टीम के बुझने के चांस काफी कम दिखाई दे रहे हैं। जैसा कि दुनिया में हमेशा इस बात को लेकर आशंका जताई जाती है कि जो शुरुआत होती है उसी अंदाज में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन हार्दिक पांड्या एंड कंपनी के पास आईपीएल 2023 में इसको बदलने का बहुत अच्छा मौका भी है और उनके पास इतनी क्षमता भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+