IPL 2023: आईपीएल में फिर कोरोना की सेंध, आकाश चोपड़ा हुए कोविड पॉजिटिव, कमेंट्री से बनाई दूर
IPL 2023 News In Hindi: आईपीएल 2023 पहले ही सप्ताह में है और कोविड का पहला हाई प्रोफाइल केस आकाश चोपड़ा के तौर पर सामने आया है। भारत में पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।

IPL 2023 Covid 19 Cases: भारत के पूर्व ओपनर और मौजूदा समय में अपनी विशेष हिंदी कमेंट्री से फैंस के बीच में मशहूर आकाश चोपड़ा को आईपीएल 2023 सीजन के दौरान कोविड-19 हो गया है। इस लीग का पहला सप्ताह ही चल रहा है कि कोरोनावायरस ने अपनी सेंध लगा दी है। पिछले कुछ समय में भारत में कोविड-19 के केस भी काफी बढ़ रहे हैं। 45 साल के आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दी जहां उन्होंने बताया कि उनको हल्के-फुल्के लक्ष्ण है और वे कुछ दिनों के लिए कमेंट्री ड्यूटी से दूर रहेंगे।
हल्के लक्ष्ण हैं
चोपड़ा ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, कोविड-19 ने पकड़ लिया है। जी हां C वायरस ने एक बार फिर से प्रहार कर दिया है। हालांकि लक्षण काफी हल्के हैं और सब कुछ कंट्रोल में है। आने वाले कुछ दिनों के लिए कमेंट्री की ड्यूटी से दूर रहूंगा और मजबूती के साथ वापसी करने की उम्मीद है। आकाश चोपड़ा डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियोसिनेमा के हिस्से हैं और 31 मार्च से शुरू हुई इस लीग में कमेंट्री कर रहे हैं। वे कमेंट्री के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल और अन्य शो पर लगातार सक्रिय हैं।
भारत में कोरोना के केस तेजी से फैल रहे हैं
चोपड़ा का कमेंट्री स्टाइल हिंदी में इस खेल का आंखों देखा वर्णन बताने के लिए उनको इस फील्ड का बड़ा दिग्गज भी बनाती है। जो पूर्व क्रिकेटर हिंदी कमेंट्री के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं वे आकाश चोपड़ा को एक आदर्श के तौर पर देखते हैं। पिछले सीजनों में भी कोरोनावायरस अपनी सेंध मार चुका है। तब आयोजकों को बायो बब्बल जैसी सुरक्षा अपनानी पड़ी थी। भारत में पिछले साल आईपीएल हुआ था लेकिन यह मुंबई में कुछ स्थानों तक ही सीमित रहा और यह 2019 सीजन के बाद पहली बार है जब आईपीएल होम और अवे फॉर्मेट में आ रहा है, यानी यहां आपको भारत में हर मैदान पर आईपीएल के मैच देखने के लिए मिलेंगे लेकिन साथ ही बुरी खबर यह है कि कोरोनावायरस केस भी तेजी से फैल रहे हैं।
आज दिल्ली और गुजरात का मैच है
भारत ने मंगलवार को यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के द्वारा मिले आंकड़े के अनुसार 3038 नए कोरोनावायरस केस दर्ज की है जबकि मौजूदा एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,179 हो चुकी है। आईपीएल 2023 में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से है। अभी तक मुकाबले बढ़िया रहे हैं और कई मैदानों पर मैच हो चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने इस लीग की शुरुआत अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी के स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके की थी जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला हार चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications