IPL 2023: आईपीएल में आज किस किसका मैच है - MI vs RCB
Aaj Kis Kiska Match Hai: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के लिए यह एक अहम मैच कहा जा सकता है।

IPL 2023, Aaj Kis Kiska Match Hai: आईपीएल में आज इस सीजन का 54वां मुकाबला होगा। यह मैच दो बड़ी टीमों के बीच है और इसे महामुकाबला भी कह सकते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। यह कड़ा मुकाबला हो सकता है।
पिछले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु में हराया था। इस सीजन का दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच था। दोनों टीमें अब दूसरी बाद आमने-सामने हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और आरसीबी के लिए यह आसान मैच नहीं होगा।
अंक तालिका को देखा जाए तो आरसीबी आगे है। 10 में से 5 मैचों में जीत के साथ आरसीबी छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ मुंबई ने भी इतने ही मैचों में पांच जीत दर्ज की है लेकिन तालिका में आठवें स्थान पर है। मुंबई नेट रन रेट के मामले में यहां पीछे रह गई है। दोनों टीमों का प्रयास तालिका में नम्बर और नेट रन रेट सुधारने का होगा।
मुंबई की बल्लेबाजी यूनिट बेहतरीन काम कर रही है। दो बार उन्होंने 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। आरसीबी के टॉप क्रम में बेहतरीन बैटिंग हुई है। फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली के बल्ले से रन आये हैं। वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमें
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल , विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसेन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, सोनू यादव, फिन एलेन, सिद्दार्थ कौल।












Click it and Unblock the Notifications