Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किस किसका है - CSK vs RR
Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में बुधवार को चेन्नई में मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच होगा। चेन्नई और राजस्थान दोनों टीमों ने ही इस सीजन अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने दो मैच जीते हैं। वहीं रॉयल्स ने भी दो मैचों में जीत दर्ज की है। चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के अभी 4-4 अंक हैं।
कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने अंतिम गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह मुंबई ने भी इस सीजन पहली जीत करते हुए दो अहम अंक हासिल किये।
इससे पहले सोमवार को आरसीबी की टीम को बेंगलुरु में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को उनके ही घर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पराजित किया था। यह मुकाबला भी अंतिम गेंद तक चला गया था। अंत में लखनऊ ने मैच जीतकर दो अंक हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications