कौन हैं लखनऊ के लिये डेब्यू करने वाले आयुष बदौनी, IPL के पहले ही मैच में मचाया धमाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें पहली बार खेलने उतरी लखनऊ सुपरजाएंटस और गुजरात टाइटंस की टीम अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरी हैं। वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में फैन्स को लखनऊ सुपरजाएंटस की पारी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां पर लखनऊ की टीम ने महज 29 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे लेकिन दीपक हुड्डा (55) और आयुष बदौनी (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वापसी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

Recommended Video

    IPL 2022: कौन हैं 20 Lakh में बिकने वाला Ayush Badoni, गुजरात के खिलाफ किया धमाल | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022
    Photo Credit: BCCI/IPL

    गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मोहम्मद शमी (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पावरप्ले में लखनऊ को 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन पर रोक दिया। हालांकि यहां पर दीपक हुड्डा (55) और आयुष बदौनी (54) ने पांचवे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की वापसी करा दी।

    और पढ़ें: Women World Cup से बाहर हुई मिताली सेना टीम तो कोहली ने लिखा भावुक मैसेज, जानें क्या बोले

    डेब्यू मैच में ही बदौनी ने जड़ा अर्धशतक

    डेब्यू मैच में ही बदौनी ने जड़ा अर्धशतक

    इस पारी के दौरान जहां दीपक हुड्डा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया लेकिन 22 वर्षीय आयुष बदौनी ने अपने खेल से सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली। आयुष बदौनी ने पारी की शुरुआत धीमे तरीके से की और पहली 22 गेंदों में सिर्फ 13 रन बटोरे, हालांकि 23वीं गेंद से उन्होंने गियर बदल दिया और हार्दिक पांड्या, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। आयुष बदौनी ने अगली 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने पचासा पूरा किया और 54 रन बनाकर वापस लौटे। वह आईपीएल के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले 20वें खिलाड़ी बने।

    डेब्यू से पहले खेले थे सिर्फ 5 टी20 मैच

    डेब्यू से पहले खेले थे सिर्फ 5 टी20 मैच

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के इस मैच में डेब्यू करने से पहले आयुष बदौनी के बारे में शायद ही कोई जानता था क्योंकि घरेलू क्रिकेट में यह खिलाड़ी कोई बड़ी पारी खेलकर नहीं आया था। आयुष बदौनी ने घरेलू स्तर पर सिर्फ 5 ही टी20 मैच खेले थे, जबकि मुंबई की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए सिर्फ एक ही मैच खेला था। इस मैच में भी आयुष बदौनी कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे और महज 8 रन बनाकर वापस लौटे थे। आयुष बदौनी के करियर की बात करें तो उनका नाम पहली बार साल 2018 में चर्चा में आया था जब उन्होंने अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम के लिये श्रीलंका के खिलाफ महज 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी।

    गंभीर को दिया जा रहा है बदौनी की खोज का श्रेय

    गंभीर को दिया जा रहा है बदौनी की खोज का श्रेय

    गौरतलब है कि आयुष बदौनी की इस पारी के बाद उन्हें खोजकर निकालने का श्रेय गौतम गंभीर को दिया जा रहा है। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने उन्हें आईपीएल नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये देकर खरीदा था लेकिन पहले ही मैच में डेब्यू कराने के फैसले के लिये गौतम गंभीर को दिया जा रहा है जिन्होंने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया। आयुष बदौनी पर टीम के स्काउंटिंग हेड विजय दहिया ने काफी भरोसा दिखाया था जिसकी वजह से लखनऊ की टीम ने उन्हें अपने खेमे में जोड़ने का फैसला किया था और मेंटॉर गौतम गंभीर ने अपने स्काउंटिंग हेड के फैसले पर भरोसा जताते हुए डेब्यू का मौका दिया जिस पर वो पूरी तरह खरे उतरे।

    आंकड़ों के पीछे नहीं जाते हैं गौतम गंभीर

    आंकड़ों के पीछे नहीं जाते हैं गौतम गंभीर

    आपको बता दें कि गौतम गंभीर हमेशा से खिलाड़ियों के टैलेंट और स्किल्स के पीछे भरोसा जताने वाले खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं, जो प्लेयर के रिकॉर्ड पर उतना ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि आयुष बदौनी को करियर का इतना छोटा रिकॉर्ड होने के बावजूद मौका दिया गया और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए न सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि दीपक हुड्डा के साथ मिलकर पारी को उस वक्त चलाया जब टीम काफी दबाव में खेल रही थी।

    अर्धशतक को लेकर क्या बोले आयुष बदौनी

    अर्धशतक को लेकर क्या बोले आयुष बदौनी

    लखनऊ सुपरजाएटंस की पारी के बाद जब आयुष बदौनी से बात की गई तो उन्होंने कहा,'मैं बल्लेबाजी के दौरान स्कोर की तरफ नहीं देख रहा था। मेरा सारा ध्यान बल्लेबाजी पर था और मैं अर्धशतक के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं बस शुरुआत में सिंगल्स की तरफ देख रहा था और आखिरी के 4 ओवर्स में अपना नैचुरल गेम खेलना चाह रहा था। जब मेरा अर्धशतक पूरा हो गया था तब मुझे अहसास हुआ कि मेरा अर्धशतक पूरा हो चुका है। मैं डेब्यू मैच की वजह से कल रात सो नहीं सका था और काफी नर्वस था। जब मैंने आज बल्लेबाजी करते हुए पहली बाउंड्री लगा दी तो मुझे खुद पर थोड़ा विश्वास आया और लगा कि मैं यहां पर खेलने के लिये बना हूं। शुरुआत में गेंद काफी कट रही थी लेकिन 6 ओवर के बाद पिच काफी सपाट हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+