मैच से पहले फाफ ने टिम डेविड को भेजा था खास मैसेज, जवाब में बल्लेबाज ने खेल दी तूफानी पारी

मुंबई, 22 मई: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को बाहर करके आरसीबी को प्लेऑफ में जाने का मौका दे दिया है। आरसीबी की पूरी तरह से मुंबई इंडियंस का सपोर्ट कर रही थी। हालांकि यह मैच जीतना मुंबई की फ्रेंचाइजी के लिए इतना आसान नहीं था लेकिन टिम डेविड ने इसको एकदम सरल कर दिया। आईपीएल 2022 के दूसरे हॉफ में अपनी पहचान बनाने वाले टिम डेविड एक और हैरतअंगेज पारी खेल गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 34 रन कूट दिए और अपनी टीम को 5 विकेट के जिता दिया।

RCB के कप्तान ने MI के टिम डेविड को मैच की सुबह भेजा मैसेज

RCB के कप्तान ने MI के टिम डेविड को मैच की सुबह भेजा मैसेज

इस मैच में डीसी ने एमआई को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। आमतौर पर टीमों को धीमी और मुश्किल पिचों पर रन बनाने में दिक्कत हुई है।

टिम डेविड यह पारी ना खेलते तो कुछ भी हो सकता था। इसलिए आरसीबी शायद डेविड का खास शुक्रिया अदा करना चाहेगी। डेविड ने बताया है कि उनको आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मैसेज किया था जिसमें फाफ के साथ कोहली और ग्लेन मैक्सवेल मुंबई इंडियंस की जर्सी में मौजूद थे। वे डेविड की टीम को सपोर्ट कर रहे थे।

Recommended Video

    IPL 2022: Mumbai के Tilak Varma ने अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड, देखें लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं डेविड

    अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं डेविड

    डेविड ने मैच के बाद इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, जिताकर अच्छा लग रहा है। हमने करीबी मैच खेले हैं। हम इस जीत से संतुष्ट हैं। ईशान ने बताया था कि विकेट सपाट हो गया है। स्लो गेंद विकेट पर दिक्कत कर रही थी लेकिन आपको बस अपनी शेप बरकरार रखनी थी और अपने खेल पर यकीन रखना था। केवल इतना करना था।

    टिम डेविड ने यह भी कहा कि उनकी टीम ने अंतिम छह मैचों में एक टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेला है। चार मैच जीते जिससे वह आत्मविश्वास हासिल हुआ जो यहां से आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।

    फाफ, मैक्सवेल और विराटमआई की किट में

    फाफ, मैक्सवेल और विराटमआई की किट में

    डेविड को मैच से पहले ही फाफ का मैसेज आ गया था। उन्होंने कहा, मुझे सुबह ही मैसेज आया था। उसमें फाफ, मैक्सवेल और विराट की एमआई की किट में फोटो थी। हो सकता है उसको मैं बाद में इंस्टाग्राम पर शेयर कर दूं।

    डेविड ने यह भी कहा कि उनको पता नहीं चला उनके बल्ले ने गेंद का किनारा लिया है। मैंने नहीं सोचा कि इसने मैंने इसको खेला है। मुझे लगा गेंद मेरे पैड पर लगी है।

     सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

    सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

    टिम डेविड इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 8 मुकाबलों की 8 पारियों में 37.20 की औसत के साथ 186 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 216.28 का रहा। केवल पैट कमिंस ही उनसे आगे हैं जिन्होंने 5 मैचों में 63 रन बनाने के लिए 15.75 के औसत के साथ बैटिंग की और स्ट्राइक रेट 262 का रहा। क्योंकि कमिंस एक गेंदबाज हैं इसलिए बल्लेबाज में डेविड ही स्ट्राइक रेट के मामले में बेस्ट साबित हुए।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की थॉमस कप जिताने वाली टीम से मुलाकात, श्रीकांत से 'पत्रकार' बनकर पूछा ये सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+