सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को मिली तीसरी हार

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत का चाैका लगा दिया है। हैदराबाद ने पंजाब को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज की। वह अब आठ अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंद पहले तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- वसीम जाफर ने चुने वो 11 खिलाड़ी, जिन्हें बहुत अधिक दर्जा नहीं दिया गया
इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब के टॉप ऑर्डर को ढेर करने का काम किया जबकि उमरान मलिक ने निचले क्रम को समेट दिया। लियाम लिविंगस्टन पंजाब के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो खुलकर खेल सके। उन्होंने 33 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं शाहरुख खान ने 28 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। ओडीन स्मिथ ने 1 छक्का लगाकर 15 गेंदों में 13 रन बनाए तो भसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 14 और जानी बेयरस्टो ने 10 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए उमरान मलिक ने 28 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी बीच में थोड़ी देर के लिए लड़खड़ाई थी, लेकिन निकोलस पूरन और एडम मार्कराम ने पारी को संभालते हुए टीम जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मार्कराम ने ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का रहा। ओनपर अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन और राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रनों का योगदान दिया। मार्कराम ने और पूरन ने चौथे विकेट के लिए 75 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications