IPL 2022 : लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, राशिद खान भी छा गए

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 15वें सीजन के 16वें मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टोन का कहर देखने को मिला। लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदाैलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बना दिए। लियाम ने आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया, जो महज 21 गेंदों में निकला। लियाम की पारी में 7 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- हर्षा भोगले ने चुने दो खिलाड़ी, जो नई IPL टीम में आकर मचा रहे हैं धमाल

धवन टिकते दिखे
गुजरात ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के लिए ओपनिंग करने आए शिखर धवन तो टिकते दिखे, लेकिन कप्तान मयंक अग्रवाल प्रभाव छोड़ने से चूक गए। पंजाब को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक के रूप में झटका लग गया जो महज 5 रन बना सके। उन्हें हार्दिक पांड्या ने राशिद खान के हाथों कैच आउट करवाया। फिर तीसरे नंबर पर जाॅनी बेयरस्ट्रो आए, लेकिन वह भी 8 गेंदों में 8 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बन गए। एक समय 4.5 ओवर में पंजाब के 34 के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए थे। लेकिन फिर आए लियाम जिन्होंने टीम को संभाला।

धवन के साथ मिलकर लियाम ने संभाला मोर्चा
तीसरे विकेट के लिए लियाम ने धवन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन धवन 30 गेंदों में 4 चाैकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 5वें नंबर पर आए जितेश शर्मा ने लियाम का साथ दिया। दोनों ने चाैथे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर तेजी से खींचना चाहा, लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर जितेश दर्शन नालकांडे का शिकार बनकर 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 1 चाैका तो 2 छक्के लगाए। दर्शन ने अगली ही गेंद पर ओडिन स्मिथ को भी बिना खाता खोले गुजरात की वापसी करवाई।

फिर राशिद खान का दिखा जलवा
पंजाब के 5 विकेट 14 ओवर की दूसरी गेंद तक 124 था। वहीं लियाम क्रीज पर टिके हुए थे, वो शतक की ओर भी जा रहे थे, लेकिन तभी स्पिनर राशिद खान का जलवा दिखा जिन्होंने लियाम को अपने जाल में फंसाया। लियाम तेजी से आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने 21 गेंदों में सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया, लेकिन 16वें ओवर में राशिद ने दो विकेट लेकर गुजरात की फिर मैच में वापसी करवाई। ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने लियाम को मिलर के हाथों कैच आउट करवा दिया। फिर उसी ओवर की 5वीं गेंद पर शाहरुख खान को भी चलता किया, जो 8 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 15 रन बना सके। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही गुजरात ने पलड़ा भारी करते हुए पंजाब को बड़े स्कोर की ओर जाने से रोक दिया जो एक समय 200 के पार जाती दिख रहा था। कागिसो रबाडा 1, वैभव अरोड़ा 2 रन बनाकर आउट हो गए। फिर अंत में राहुल चाहर ने 14 गेंदों में नाबाद 22 तो अर्शदीप सिंह ने 5 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाकर टीम का स्कोर 9 विकेट खोकर 189 तक पहुंचाया। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में राशिद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। नारकांडे ने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या व लाॅकी को 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications