प्रीति जिंटा घर से देख रही हैं IPL की नीलामी, बच्चे को गोद में लेकर शेयर की ये प्यारी तस्वीर

प्रीति जिंटा घर से देखेंगी IPL नीलामी, बच्चे को गोद में लेकर शेयर की ये प्यारी तस्वीर

मुंबई, 12 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। आईपीएल का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में दो दिनों तक चलेगा, जिसमें 600 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी और 10 टीमें इन सभी को खरीदने के लिए बेताब है। इस बार पंजाब किंग्स इलेवन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस बार मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होने वाली हैं। लेकिन प्रीति जिंटा इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन घर से देख रही हैं। प्रीति जिंटा ने मेगा ऑक्शन देखने से पहले अपनी तस्वीर शेयर की। प्रीति जिंटा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने गोद में बेबी को लेकर बैठी हैं।

प्रीति जिंटा ने तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

प्रीति जिंटा ने तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने शनिवार (12 फरवरी) को अपने बच्चे को गोद में लेकर तस्वीर शेयर की है और लिखा कि वह आईपीएल देखने के लिए तैयार हैं। प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया, ''टाटा आईपीएल नीलामी देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार लाल नीलामी पैडल के बजाए मेरी बाहों में मेरा बच्चा होगा। जो बेहतरीन फीलिंग है। मेरा दिल तेजी से धड़क रहा है और पंजाब किंग्स की नई स्क्वॉड के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा है। ऑल द बेस्ट पंजाब किंग्स इलेवन। आइए अपनी योजनाओं पर अमल करें और ध्यान केंद्रित करें।''

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Mumbai Indians bid for Dewald Brevis aka ‘Baby di Villiers’ | वनइंडिया हिन्दी
    जानें कौन कितने में बिका?

    जानें कौन कितने में बिका?

    साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स) 9.25 करोड़ में बिके हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस (KKR) 7.25 करोड़ में बिके हैं। अश्विन (राजस्थान रॉयल्स) 5 करोड़ में बिके हैं। शिखर धवन (पंजाब किंग्स) 8.25 करोड़ में बिके हैं।

    जानें कौन-कौन हो सकते हैं पंजाब किंग्स के खिलाड़ी?

    जानें कौन-कौन हो सकते हैं पंजाब किंग्स के खिलाड़ी?

    पंजाब ने केवल दो खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। नीलामी में इस बार वो 72 करोड़ लगा सकते हैं। इसलिए वे 2022 आईपीएल मेगा-नीलामी में सबसे व्यस्त टीम बनने के लिए तैयार हैं। पंजाब किंग्स बड़े पैमाने पर बदलाव की ओर देख रहा है और लगभग सभी पदों के लिए खिलाड़ियों को खोजने की जरूरत है। चाहे वह मयंक के लिए एक सक्षम ओपनिंग पार्टनर हो, मजबूत मीडिल ऑर्डर है। पंजाब किंग्स वे नीलामी में एक नए कप्तान की तलाश करेंगे।

    पंजाब ने कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और 2014 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंचा है। अब तक की टीम में शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+