IPL 2022: दिल्ली के खिलाफ एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा
आईपीएल 2022 में शनिवार को टूर्नामेंट का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये आखिरी लीग मैच होगा।
मुंबई, 21 मई: आईपीएल 2022 में शनिवार को टूर्नामेंट का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये आखिरी लीग मैच होगा। एक तरफ मुंबई बहुत पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं दिल्ली के लिए ये मैच करो या मरो से कम नहीं है। दिल्ली ये मुकाबला जीती, तो अंतिम चार में पहुंच जाएगी और हारी तो 5वें स्थान पर टूर्नामेंट खत्म करेगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 3 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।

विराट और शिखर के क्लब में होंगे शामिल
मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बस एक चौका लगाने के साथ ही रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में अपने 900 चौके पूरे कर लेंगे। फटाफट क्रिकेट में 900 चौके लगाने वाले रोहित भारत के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले शिखर धवन (1032) और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (944) चौके लगा चुके हैं। ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल (1132) के नाम पर दर्ज है। रोहित शर्मा अभी तक खेले 383 टी-20 मैचों में 899 चौके जड़ चुके हैं।

5,000 रन से सिर्फ 20 रन दूर
मैच में हिटमैन अगर 20 रन बनाने में सफल रहे, तो मुंबई इंडियंस के लिए 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रोहित शर्मा ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 190 मैचों में 30.55 के औसत और 130 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 4980 रन बनाए हैं। 186 पारियों में उनका नाम पर 33 अर्धशतक और 1 शतक भी दर्ज है। बता दें कि रोहित ने मुंबई के लिए खेलते हुए आईपीएल में 4707 रन, जबकि चैंपियंस लीग में 273 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड का नाम आता है। स्टार ऑलराउंडर ने 211 मैचों में 3915 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर अंबाती रायडू (2635) का नाम आता है।
Recommended Video

450 चौके पूरे करने का मौका
रोहित अगर 9 चौके लगाने में सफल रहे, तो मुंबई के लिए 450 चौकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने अभी तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 190 मैचों में 441 चौके लगाए हैं। हिटमैन ये मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। रोहित के बाद मुंबई के लिए सबसे ज्यादा चौके सचिन तेंदुलकर (329) ने लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications