ये फैसला गलत साबित हो गया, हार्दिक से मिली हार पर धोनी ने दिया बड़ा बयान
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 62वां मैच गुजराट टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। फैंस को उम्मीद थी कि चेन्नई जीत के साथ अपने सफर को खत्म करेगी, लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने बड़ी आसानी से धोनी की टीम को ढेर कर दिया। गुजरात ने चेन्नई से मिले 134 रनों के लक्ष्य को पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया। वहीं हार से निराश चेन्नई के कप्तान धोनी ने बयान देते हुए बताया कि उनसे कहां चूक हुई।

Recommended Video
दरअसल, धोनी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनका यह फैसला गुजरात के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। वहीं धोनी ने खुद माना कि टाॅस जीतकर पहले बैटिंग चुनकर गलती हुई है। धोनी ने कहा, "हमारा पहले बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा विचार नहीं था। पिच पर पहले हाफ में तेज गेंदबाजों को शाॅट लगाना मुश्किल था। साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की।'' साथ ही धोनी ने अपने तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''पथिराना के पास धीमी गेंद फेंकने की भी कला है और अगर वह लगातार तेज गेंदबाजी करता है तो उसे हिट करना मुश्किल होगा। उसका एक्शन मलिंगा की तरह है।''
यह भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर की तस्वीरों ने मचाई सनसनी, शख्स बोला- तेरे बिना जीवन अधूरा है
गुजरात के खिलाफ अंबाती रायुडू को भी माैका नहीं मिला। कुल मिलाकर चेन्नई ने इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए थे। इसको लेकर धोनी ने कहा, ''हम आगे लोगों को मौके देने की कोशिश करेंगे।'' बता दें कि सीएसके ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 133 रन बनाए थे। ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। जवाब में गुजरात ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऋद्धिमान साहा ने नाबाद 67 रन बनाए। उन्हें मैच ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। यह गुजरात की 13 मैचों में 10वीं जीत है। वहीं चेन्नई को 9वीं हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications