जडेजा की कमान में पिद्दी, धोनी की कप्तानी में जिद्दी, CSK की जीत के साथ आई मीम्स की बहार

नई दिल्ली, 2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स के असली कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वापसी कर ली है। रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के सीजन 2022 से पहले धोनी से कमान संभाली थी और सबके सामने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी उनका मार्गदर्शन करने के लिए कैंप में मौजूद है और यही सबसे अच्छी बात है। लेकिन कमान संभालने के बाद रविंद्र जडेजा किसी और ही दुनिया में खोए हुए नजर आए और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पाताल लोक में चली गई।

बतौर कप्तान सीएसके खेमे में वापसी

बतौर कप्तान सीएसके खेमे में वापसी

टीम की हालत लगातार मैच हारने से काफी बुरी हो गई और रविंद्र जडेजा एक खिलाड़ी के तौर पर खास योगदान करने में नाकाम रहे। मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और रविंद्र जडेजा दोनों की बॉडी लैंग्वेज काफी गिरी हुई दिखाई थी। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी का जिम्मा बीच-बीच में संभालना पड़ा और वे जडेजा के साथ आधी कप्तानी करते हुए दिखाई दिए। इन सब कारणों के चलते धोनी की एक बार फिर से बतौर कप्तान सीएसके खेमे में वापसी हो चुकी है।

Recommended Video

    IPL 2022: MS Dhoni revealed why Ravi Jadeja handover Captaincy to him | वनइंडिया हिन्दी
    ऋतुराज गायकवाड भी चमक उठे-

    ऋतुराज गायकवाड भी चमक उठे-

    जडेजा ने खुद ही एक खिलाड़ी के तौर पर अपने गेम पर ध्यान देने के लिए धोनी को उनकी विरासत फिर से सौंप दी है। धोनी ने सीएसके के भले के लिए एक बार फिर से कप्तान बनने का फैसला किया और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह निखर कर सामने आई और अपनी पुरानी रंगत में खेलती हुई दिखाई दी। धोनी की कमान में चेन्नई सुपर किंग्स के वारे न्यारे हो गए क्योंकि ऋतुराज गायकवाड जैसे बल्लेबाज ने धोनी की अगुवाई में तुरंत अपने पिछले सीजन की चमक दिखा दी और 57 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली।

    तरह-तरह की मींस

    तरह-तरह की मींस

    इतना ही नहीं पहले विकेट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 182 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। धोनी के आने से चेन्नई सुपर किंग्स जीतने में कामयाब रही है क्योंकि उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से कामयाबी हासिल की है और इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर धोनी की वापसी का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए हैं जिसके लिए उन्होंने तरह-तरह की मींस को आजमाया है। इन मींस में आप देख सकते हैं कि फैंस धोनी की बतौर कप्तान वापसी का कितना स्वागत कर रहे हैं।

    टीम धोनी के आने पर शेर बन जाती है

    वे ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि धोनी की कमान चेन्नई सुपर किंग के लिए अभी कितनी अहम है। इसके साथ ही धोनी की और रविंद्र जडेजा की कप्तानी की तुलना भी हुई है जहां जडेजा की कमान में चेन्नई सुपर किंग्स को पिद्दी के तौर पर दिखाया गया है और वही टीम धोनी के आने पर शेर बन जाती है। इसके लिए कई तरह की मीम्स दिखाई गई है जिनको आप इस आर्टिकल में देख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+