इतनी तूफानी बैटिंग के बीच राहुल-डी कॉक को दिया था रिटायर होने का ऑफर, खुद कोच ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 19 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मौजूदा सीजन का एक बेहतरीन मैच खेला गया। सोशल मीडिया पर जिस तरह से मैच के शौकीनों के मुंह खुले रह गए हैं उसके हिसाब से तो ये आईपीएल 2022 का शायद बेहतरीन मुकाबला भी हो सकता है। दोनों टीमों के रोमांचक प्रदर्शन के कारण क्रिकेट प्रेमियों को बहुत मजा आया और एक बार फिर आईपीएल में क्रिकेट गुणवत्ता की तारीफ हुई।
Recommended Video

मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने खुलासा किया
लखनऊ के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक की नाबाद 210 रन की साझेदारी इस मैच की सबसे बड़ी हाइलाइट रही।
टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने खुलासा किया कि दोनों ने इतनी बैटिंग कर ली थी कि मैनेजमेंट ने इन दोनों को रिटायर होने का विकल्प भी दे दिया था।

140 रनों की पारी के साथ शो को चुरा लिया
बुधवार (18 मई) शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे राहुल और डी कॉक ने शुरू से अंत तक बिना विकेट खोए बल्लेबाजी की और पूरे खेल में नाबाद रहे, जिससे बोर्ड पर 210 रन बने। क्विंटन डी कॉक ने अपने 70 गेंदों पर नाबाद 140 रनों की पारी के साथ शो को चुरा लिया, और राहुल 68 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।

दोनों बल्लेबाजों ने रिटायर होने के लिए मना कर दिया
मैच के बाद फ्लॉवर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया "18वें ओवर के अंत में, हमने दोनों को एक मैसेज भेजा, 'यदि आप गेंद को जोर से मारते हुए बहुत थक गए हैं, तो आप रिटायर हो सकते हैं और हम अपने कुछ बड़े हिटरों को अंदर भेजेंगे। वे सभी 1 से 9 तक गेंद को उतने ही प्रभावशाली ढंग से हिट कर सकते हैं।"
हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने शायद रिटायर होने के लिए मना कर दिया था। क्योंकि उन्होंने पूरी पारी खेली। डी कॉक ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों का पूरी तरह से सामना किया और अपना दूसरा आईपीएल शतक दर्ज किया।

केकेआर लक्ष्य का पीछा करने के बहुत करीब था
फ्लावर ने कहा, "एक बाउंड्री बड़ी है, इसलिए क्विंटन ने इस तरह की गेंदों को हिट किया, वे वास्तव में अपनी बिग हिटिंग के लिए इतने नहीं जाने जाते नहीं है। ऐसे में उन्हें इस हिटिंग से बहुत संतुष्टि मिली होगी।"
डी कॉक की पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे, जबकि केएल राहुल ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों पर कोई दया नहीं दिखाई और सभी ने अपने स्पेल का अंत महंगे रनों पर किया।
वैसे इस मैच में केकेआर लक्ष्य का पीछा करने के बहुत करीब था लेकिन खेल की अंतिम गेंद पर हारकर महज दो रन से चूक गया और लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications