दीपक हुड्डा के लिए सलाह लेकर आए केएल राहुल- तुम्हे इतनी नेट प्रैक्टिस की जरूरत ही क्या है?
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का यह ऑलराउंडर उच्चतम स्तर पर अवसरों के लिए लंबे समय तक इंतजार करने के बाद इस समय शानदार फॉर्म में है। राहुल ने कहा कि हुड्डा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अपनी टीम के लिए एक विश्वसनीय मध्यक्रम बल्लेबाज बन रहे हैं।

एक भरोसेमंद खिलाड़ी साबित होते दीपक हुड्डा-
राहुल की यह टिप्पणी सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर लखनऊ की 12 रन की जीत के बाद आई जहां दीपक हुड्डा ने सिर्फ 33 गेंदों में 51 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली।
हुड्डा बल्लेबाजी के लिए तब उतरे जब एलएसजी 27/3 पर खेल रही थी। लेकिन ऑलराउंडर ने अपने कप्तान राहुल के साथ 87 रन की साझेदारी की जिससे एलएसजी को बोर्ड में 169 रन बनाने में मदद मिली।

कप्तान राहुल ने उन्हें एक चुटीली सलाह दी
हुड्डा ने मैच जीतने वाली साझेदारी में आक्रामक की भूमिका निभाई उन्होंने 3 छक्के और इतने ही चौके लगाए। यह हुड्डा का 3 मैचों में दूसरा अर्धशतक भी था। इसके साथ ही लखनऊ ने अपनी आईपीएल यात्रा की अच्छी शुरुआत की है।
26 वर्षीय हुड्डा ने फरवरी 2022 में भारत में पदार्पण किया, उन्हें नेट्स पर समय बिताना पसंद है और ट्रेनिंग के दौरान अपना स्थान नहीं छोड़ते हैं। इस पर कप्तान राहुल ने उन्हें एक चुटीली सलाह दी है।

इतने नेट करने की जरूरत नहीं है
राहुल ने कहा, "मैं पिछले 3-4 सीजन से हुड्डा के साथ खेल रहा हूं, वह नेट्स से बाहर नहीं आते है। जब आप इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हों तो वास्तव में इतने नेट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वह कभी बाहर नहीं आते है।"
"उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ा, वह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, और अब वे वह बन रहे हैं जिस पर आप मीडिल ऑर्डर में भरोसा कर सकते हैं।"

बैटिंग में टीम को काम करना होगा- केएल राहुल
राहुल ने हालांकि स्वीकार किया कि एलएसजी की बॉलिंग बेहतर रही लेकिन पहले बल्ले से खराब शुरुआत पर गौर करना चाहिए।
अवेश खान, एंड्रयू टाय और जेसन होल्डर की तिकड़ी सोमवार को 169 का बचाव करने में सक्षम थी। आवेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ 4/24 आंकड़ा दिया। होल्डर ने सोमवार को एलएसजी के लिए अपना पहला मैच खेला, उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

होल्डर के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली
राहुल ने कहा, "तीन विकेट जल्दी गंवाने के लिए आदर्श नहीं है, लेकिन हमें खुद को थोड़ा समय देने की जरूरत है क्योंकि हम गहरी बल्लेबाजी करते हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसे हमें बल्लेबाजी समूह के रूप में सीखने की जरूरत है कि जोखिम मुक्त क्रिकेट कैसे खेलें। लेकिन गेंद के साथ हम तीनों मैचों में शानदार रहे हैं।"
राहुल ने कहा कि होल्डर के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली है।
"हमारे पास जेसन के आने के साथ अतिरिक्त बल्लेबाज है, इसलिए योजना विपक्ष पर दबाव बनाने की है। यही बॉडी लैंग्वेज है जिसे हम आगे ले जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि केवल चौके-छक्के ना मारें बल्कि स्मार्ट शॉट्स चुनें।"












Click it and Unblock the Notifications