IPL 2022 : रोमांचक मुकाबले में हारा KKR, लखनऊ ने बनाई प्लेऑफ में जगह

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मैच में 2 रनों से हरा दिया है। लखनऊ ने 211 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कोलकाता 8 विकेट खोकर 208 रन बना सकी। इसी के साथ लखनऊ 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। वहीं कोलकाता का सफर 14 मैचों में 12 अंकों के साथ समाप्त हो चुका है। लखनऊ टीम गुजरात टाइटंस के बाद प्लेऑफ में जाने वाली दूसरी टीम बनी है। लखनऊ ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया।

IPL 2022

इससे पहले लखनऊ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने बिना कोई विकेट खोए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बना दिए। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने आते ही कोलकाता के गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया। तीसरे ओवर में डेब्यू करने वाले अभिजीत तोमर ने क्विंटन डी कॉक का कैच छोड़ दिया। तब डी काॅक 12 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी शतक जड़ दिया। क्विंटन ने 59 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। वहीं राहुल ने 51 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चाैके व 4 छक्के लगाए। वहीं डी काॅक 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : केएल राहुल छा गए, कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा काम

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम ने अंत तक मैच खींचा। आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने पहली तीन गेंदों पर 2 छक्कों व 1 चाैके की मदद से 16 रन बना लिए। चाैथी गेंद पर दो रन लिए, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह कैच आउट हो गए। फिर आखिरी गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने उमेश यादव को बोल्ड कर टीम को 2 रनों से रोमांचक जीत दिला दी। रिंकू ने 15 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चाैक व 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। नीतिश राणा ने 42, जबकि सैम बिलिंग्स ने 42 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। अभीजित तोमर ने 4, जबकि आंद्रे रसेल ने 5 रन बनाए। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में मोहसिन खान ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 2 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। कृष्णप्पा गाैथम व रवि बिश्रोई को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+