IPL 2022 : पंजाब किंग्स में शामिल हुए कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट भी हुए मालामाल
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 2022 की नीलामी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। रबाडा को 9.25 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में रबाडा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। उन्हें खरीदने के लिए फिर से दिल्ली ने कोशिश की, लेकिन अत में पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली। अतं में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को पछाड़ते हुए रबाडा को अपने साथ जोड़ा।

Recommended Video
नई टीम गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ तक की बोली रबाडा पर लगाई, लेकिन पंजाब किंग्स ने अंत में रबाडा को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई। रबाडा का बेस प्राइस 2 करोड़ था। साथ ही रबाडा पहली बार इतनी बड़ी रकम पाने में सफल हुए हैं। रबाडा को 5 करोड़ में 2017 में दिल्ली ने खरीदा था। इसके बाद 2018 से लेकर 2021 तक उनको दिल्ली फ्रेंचाइजी से 4 करोड़ 20 लाख मिले, लेकिन इस बार वह नीलामी में शामिल हुए जहां मोटी रकम पाने में सफल हुए। उन्होंने 2020 सीजन में 30 विकेट लिए थे। 2021 के आईपीएल सीजन में कुल 15 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शिखर धवन बिके करोड़ों में, इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर
वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी 8 करोड़ की रकम हासिल करने में सफल हुए। उन्हें राजस्थान राॅयल्स ने 8 करोड़ में खरीदा। बोल्ट को खरीदने के लिए राजस्थान को अंत तक मुंबई इंडियंस से टक्कर मिली। बोल्ट ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था। बोल्ट पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली ने 2.20 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस बार उनकी मोटी कमाई हुई है।
शुरू में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगाना शुरू की थी। लेकिन फिर मुंबई इंडियंस ने भी बोल्ट में दिलचस्पी दिखाई और वे भी उन पर बोली लगाने लगे। हालांकि, अंत में राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। बोल्ट ने 62 आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 76 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications