IPL 2022 : ईशान किशन ने तोड़ा धोनी का रिकाॅर्ड, मुंबई ने लगाई सबसे बड़ी बोली
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर खूब पैसों की बरसात हुई है। ईशान को एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है, लेकिन इसके लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ी है। दरअसल, इस बार ईशान को मुंबई ने 15 करोड़ 25 लाख की मोटी रकम के साथ खरीदा है। यह आईपीएल 2022 नीलामी की सबसे बड़ी बोली भी रही।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वाशिंगटन सुंदर पर हुई पैसों की बरसात, क्रुणाल 8.25 करोड़ में बिके
Recommended Video

तोड़ा धोनी का रिकाॅर्ड
इसी के साथ ईशान मुंबई टीम के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने मुंबई ने 16 करोड़ में पहले ही रिटेन कर लिया था। इसके अलावा ईशान किशन ने नीलामी में बताैर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ी रकम भी हासिल कर ली है। अभी तक नीलामी में कोई भी अन्य विकेटकीपर इतनी रकम हासिल नहीं कर सका। किशन ने धोनी का रिकाॅर्ड तोड़ा है। धोनी को 2008 को हुई सीजन की पहली नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 करोड़ में खरीदा था। तब से धोनी सबसे महंगे विकेटकीपर थे, लेकिन अब ईशान किशन सबसे महंगे विकेटकीपर बन गए हैं।

दूसरे महंगे भारतीय भी रहे
इसके अलावा ईशान किशन आईपीएल इतिहास की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे भारतीय भी रहे हैं। उनसे पहले युवराज सिंह थे, जिन्होंने 2015 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स से 16 करोड़ रुपए की रकम हासिल की थी। बता दें कि क्रिस माॅरिस अब तक सबसे बड़ी रकम पाने वाले खिलाड़ी हैं। साल 2021 में आरआर ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

काम आ गया विस्फोटक खेल
बता दें कि ईशान का विस्फोटक खेल उनकी कीमत कई गुना बढ़ा गया। पिछला सीजन भी ईशान ने मुंबई के लिए ही खेला था। उन्हें बताैर ओपनर भी आजमाया गया था, जिसमें वह काफी खतरनाक खेलते दिखे थे। मुंबई पहले ही ओपनर क्विंटन डी काॅक को खो चुका है, ऐसे में मुंबई ने ईशान को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगाई। ईशान को फैंस रोहित शर्मा के साथ बताैर ओपनर खेलते हुए देख सकते हैं। इससे पहले किशन को मुंबई 6 करोड़ 60 लाख देती थी। लेकिन इस बार उनके लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ी। किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ था।












Click it and Unblock the Notifications