RR vs SRH : संजू सैमसन ने 100वें मैच में मचाई तबाही, वाशिंगटन सुंदर की जमकर हुई धुनाई

पुणे : आईपीएल सीजन-15 के 5वें मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से रनों की बरसात होती दिखी। सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन राजस्थान राॅयल्स के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 210 रन बना डाले। संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए खेलते हुए 100वें मैच में 27 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चाैके तो 5 दनदनाते छक्के लगाए। यह उनके आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक भी रहा। वहीं हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर की खूब धुनाई हुई, जिन्होंने महज 3 ओवरों में 47 रन लुटा दिए।

यह भी पढ़ें- खुलासा : केएल राहुल को मिली थी सरकारी नाैकरी, मां देती है डिग्री न होने का ताना

पडिक्कल-सैमसन ने संभारी पारी

पडिक्कल-सैमसन ने संभारी पारी

बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। जॉस बटलर ने 28 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जयसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। जयसवाल ने 16 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे विंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने यशस्वी को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उमरान मलिक ने जोस बटलर को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करवाया। बटलर ने 28 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 35 रन बनाए। फिर सैमसन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। इस बीच पडिक्कल अर्धशतक से चूक गए, जो 29 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

फिर हेटमायर का दिखा कहर

फिर हेटमायर का दिखा कहर

पडिक्कल के आउट होने के बाद सैमसन भी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। फिर 5वें नंबर पर आए शिमरोन हेटमायर का कहर देखने को मिला, जिन्होंने महज 13 गेंदों में ही 31 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के रहे। उन्होंने रियान पराग के साथ 19 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी, जिसकी बदाैलत टीम 200 के पार जा सकी। फिर आखिरी ओवर में टी नटराजन ने हेटमायर और रियान पराग को आउट किया। पराग 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नाथन कूल्टर-नाइल एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (C), निकोलस पूरन (W), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+