IPL 2022 : हर्षल पटेल को फिर RCB ने खरीदा, खर्च कर दी मोटी रकम

नई दिल्ली। ऑलराउंडर हर्षल पटेल को फिर से राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। उन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपए देकर अपने साथ लिया। हर्षल को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और बैंगलोर के बीच टक्कर देखने को मिली। आखिर में बाजी बैंगलोर ने मारी। आईपीएल 2021 के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हें 5 गुना से ज्यादा रकम देकर फिर से आरसीबी ने अपने साथ जोड़ लिया है। साल 2021 में हर्षल को दो करोड़ रुपए मिलते थे।

IPL AUction 2022

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Mumbai Indians bid for Dewald Brevis aka ‘Baby di Villiers’ | वनइंडिया हिन्दी

    हर्शल पिछले सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आईपीएल 2021 में उन्होंने सबसे अधिक 32 विकेट लिए थे। भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपनी गेंदों से खूब धमाल मचाया था। हर्षल की सबसे खास बात यह है कि डेथ ओवरों में बिना किसी खाैफ के गेंदबाजी करते हैं। इन्हें आईपीएल का कंजूस गेंदबाज भी कहा जाता है। बल्लेबाज से बचने के लिए गेंदबाज जल्दी से ओवर करके निकलने की सोचते है, लेकिन हर्षल विकेट की तलाश में गेंदबाजी करते हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेविड वार्नर, डु प्लेसिस बिके 7 करोड़ में

    वहीं विंडीज के धुरंधर जेसन होल्डर भी करोड़पति बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स ने 8.75 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा है। होल्डर ने कुल 26 मैच खेले हैं और 189 रन बनाने के साथ-साथ 35 विकेट लिए हैं। गाैर हो कि होल्डर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए की थी। साल 2013 में उन्हें 20,000 डॉलर में खरीदा था। तब उन्होंने 6 मैच खेले थे, जिसमें वह सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे। फिर अगले सीजन सराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपने साथ जोड़ा, लेकिन वह एक मैच ही खेल सके। इसके बाद 2015 में वह आईपीएल नहीं खेले। 2016 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। उन्होंने चार मैचों में शिरकत की और दो विकेट लिए। बल्ले से उन्होंने इन चार मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+