बहन के निधन के बाद मैं कैसे मैदान पर वापस आया- सिस्टर की याद में हर्षल पटेल ने लिखा मैसेज
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: हर्षल पटेल हाल ही में भयंकर दुख से गुजरे हैं क्योंकि उनकी बहन का निधन हो गया था जिसके लिए उनको आईपीएल बीच में छोड़कर घर वापस जाना पड़ा। हालांकि पटेल बाद में अपनी टीम आरसीबी के खेमे में लौट आए हैं और उन्होंने मैच भी खेल लिया है लेकिन बहन के निधन का दर्द निकलने में अभी समय लेगा।
हर्षल पटेल ने आईपीएल के पिछले सीजन के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वे आज टी20 क्रिकेट में भारत के टॉप के बॉलर हैं। गेंदबाजी में उनकी विविधता की तुलना जसप्रीत बुमराह से होती है।
Recommended Video

बहन के निधन के बाद शेयर की पोस्ट
हर्षल पटेल ने अपनी दिवंगत बहन अर्चिता पटेल के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बहन उनसे कितना प्यार करती थी। अब हर्षल को अपनी बहन के निधन के बाद एक भावनात्मक चुनौती से दो-चार होना होगा।
हर्षल ने कहा कि ये उनके बहन के शब्द थे जिन्होंने उनको गेम पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया, तभी वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में फील्ड पर वापस आ गए। उन्होंने कहा कि वे अपने करियर के जरिए अपनी बहन को गर्व महसूस कराने की ओर देखते हैं।

बहन ने कहा था- फोकस खेल पर करना है
हर्षल पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहन के साथ फोटो शेयर की और कहा, "आप हमारी जिंदगी में सबसे नरम दिल और खुश रहने वाली इंसान थीं। आपने अपनी जिंदगी में सभी गमों को चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ झेला और ऐसा आपकी आखिरी सांस तक था। जब मैं भारतीय टीम में जुड़ने से पहले आपके साथ हॉस्पिटल में था, तब आपने मुझे कहा था कि अपने खेल पर फोकस करो और आपके बारे में चिंता ना करूं।"
रेस्ट इन पीस सिस्टर
आपके ये शब्द ही एकमात्र कारण थे कि मैं पिछली रात वापस आ सका। मैं आपको याद करने और सम्मान करने के लिए ऐसा कर सका। मैं हर वो चीज करूंगा जिससे आपको मुझ पर गर्व हो सके। मैं अपनी जिंदगी के हर पल में आपको मिस करूंगा, बुरे समय में भी और अच्छे समय में भी। मैं आपको प्यार करता हूं। रेस्ट इन पीस सिस्टर।

घरेल क्रिकेटर से अब इंटरनेशनल क्रिकेटर-
इस बीच, पटेल लंबे समय से आईपीएल और घरेलू सर्किट में नाम कमा रहे हैं। आरसीबी के लिए उनका सफलता का सीजन पिछले साल आया था क्योंकि उन्होंने आईपीएल के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और 32 विकेट के साथ पर्पल कैप भी अपने नाम कर ली थी।
उन्होंने भारत के लिए पदार्पण किया और मुश्किल ओवरों की गेंदबाजी की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी छाप छोड़ी। उन्हें आरसीबी द्वारा मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में लिया गया था और उन्होंने अब तक पांच मैचों में छह विकेट लेकर अपनी योग्यता साबित की है।












Click it and Unblock the Notifications