'बस 1 फ्रेंचाइजी पहचान पाई इस खिलाड़ी की बैटिंग', खूब चला बल्ला, भज्जी कर रहे हैं दोनों की तारीफ

नई दिल्ली, 24 मई: कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनकी प्रतिभा को हर कोई टीम पहचान नहीं पाती। कुछ टीमें इन प्रतिभाओं की पहचान करके भी उसमें अगले स्तर का निखार नहीं कर पाती। भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बैटिंग बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुई है लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उनको बतौर बल्लेबाज बहुत बढ़िया इस्तेमाल करके दिखाया। उन्होंने कुछ मैच केवल बैट के दम पर जीतकर दिखाए। अश्विन प्रभावशाली रहे और उन्होंने 14 मैचों में 11 विकेट हासिल करने के साथ 7.14 की इकॉनमी रेट हासिल की।

किसी अन्य टीम ने अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया- भज्जी

किसी अन्य टीम ने अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया- भज्जी

बैटिंग में वे विशेष सफल रहे और उन्होंने 146.50 के स्ट्राइक रेट के साथ, व 30.50 के औसत के साथ 183 रन बनाने में सफल रहे।

दरअसल, आईपीएल 2022 में अश्विन का औसत राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम में जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर से कुछ ही कम है। अश्विन की हरफनमौला क्षमता के बारे में बोलते हुए, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि राजस्थान से पहले, आईपीएल में किसी अन्य टीम ने अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया।

 आरआर अश्विन की असली क्षमता को समझ चुके हैं

आरआर अश्विन की असली क्षमता को समझ चुके हैं

हरभजन ने कहा कि आरआर अश्विन की असली क्षमता को समझ चुके हैं और ऐसा करने का श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट लाइव' पर कहा, "राजस्थान रॉयल्स को इस बात का पूरा क्रेडिट जाना चाहिए कि उन्होंने अश्विन को ऑलराउंडर के तौर पर ही इस्तेमाल किया और इस फ्रेंचाइजी ने अश्विन का उपयोग सबसे अच्छे तरीके से किया है। इससे पहले किसी भी फ्रेंचाइजी ने अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया है, लेकिन इस टीम ने उन्हें बल्लेबाजी में बढ़ावा दिया है। और ऊपर भी बैटिंग मिली और उन्होंने बल्ले से मैच जीत लिया।"

अश्विन को भी इस बात का पूरा क्रेडिट जाता है

अश्विन को भी इस बात का पूरा क्रेडिट जाता है

भज्जी ने आगे कहा, "टीम ने आर अश्विन की असली काबिलियत को समझा है और अश्विन को भी इस बात का पूरा क्रेडिट जाता है कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के भरोसे को कायम रखा है।"

अश्विन के बल्ले और गेंद से प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने में मदद की।

आरआर ने 14 लीग खेलों में से नौ जीते और 18 अंक हासिल किए। इतने ही अंक लखनऊ सुपर जायंट्स के हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पास बेहतर नेट रन-रेट है।

 फाइनल में पहुंचने के कम से कम दो मौके

फाइनल में पहुंचने के कम से कम दो मौके

आईपीएल की अंक तालिका में उनके दूसरे स्थान का मतलब है कि उन्हें अब फाइनल में पहुंचने के कम से कम दो मौके मिलेंगे।

आज क्वालिफायर 1 में उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। अगर आरआर जीतता है, तो वे फाइनल में पहुंच जाने हैं लेकिन अगर वे हार जाते हैं, तो वे क्वालिफायर 2 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर के विजेता का सामना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+