गुजरात टाइटंस को तूफानी बल्लेबाज का झटका, बायो बबल से बचने के लिए IPL से पल्ला झाड़ा
नई दिल्ली, 1 मार्च: तेजतर्रार बल्लेबाज जेसन रॉय ने बायो बबल थकान के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 सीजन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। रॉय ने अपनी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को भी अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
Recommended Video

दाएं हाथ के बल्लेबाज को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। रॉय इससे पहले भी आईपीएल से हट चुके हैं। आईपीएल के 13वें संस्करण में, दिल्ली कैपिटल्स ने इस बल्लेबाज को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला किया था।
आईपीएल का 2022 संस्करण 10-टीम का होगा, क्योंकि दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स मैदान में शामिल हो गए हैं।
जेसन रॉय आखिरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2022 संस्करण में दिखाई दिए थे। 31 वर्षीय खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने केवल 6 पारियों में 50.50 की औसत से 303 रन बनाए। रॉय ने टूर्नामेंट में एक शतक और 2 अर्द्धशतक भी बनाए।
अपने आईपीएल करियर में, रॉय ने 13 मैच खेले हैं और 29.91 के औसत और 129.02 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 2 अर्धशतक भी बनाए हैं।
आईपीएल का 2022 संस्करण 26 मार्च 2022 को शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ भिड़ेगी। टूर्नामेंट का समापन 29 मई 2022 को होगा।
प्रतियोगिता में इस बार गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायटंस की टीमें खेलेंगी। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। इस टीम ने राशिद खान को भी हार्दिक की तरह 15 करोड़ की रकम में नीलामी से पहले हासिल कर लिया था।
आईपीएल का 2022 महाराष्ट्र राज्य में खेला जाएगा, जिसमें मैच मुंबई और पुणे में होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स 2021 आईपीएल सीजन के विजेता के रूप में उभरा।












Click it and Unblock the Notifications